Indore News: शॉर्ट ड्रेस पहनकर बाजार में घूमने वाली लड़की की मुसीबत बढ़ी, होगी कार्रवाई
मध्य प्रदेश के इंदौर में कुछ दिनों पहले लड़की ने शॉर्ट ड्रेस पहन कर अलग-अलग तरह के वीडियो बनाए थे। वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था, जिसके बाद से लगातार लड़की की ड्रेस पर विवाद तूल पकड़ रहा था, तो वहीं अब इस विवाद में कुछ लोगों ने लड़की के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
इधर, पुलिस ने लड़की के खिलाफ FIR दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है, जहां सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में लड़की के खिलाफ FIR की गई है। इस मामले को लेकर लगातार विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है, जहां लड़की के माफी मांगने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ है।

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर से महिला का एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसमें महिला शॉर्ट ड्रेस पहनकर शहर में घूमती नजर आई थी।वहीं वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया इस वीडियो पर दी, शहर के 56 दुकान समेत अलग-अलग जगह पर महिला शॉर्ट ड्रेस पहने घूमती दिखाई दी थी, इतना ही नहीं महिला ने खुद अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसके बाद जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने इसका विरोध किया और सख्त प्रतिक्रिया भी दी।
वीडियो वायरल होने के बाद जहां एक ओर लोगों में गुस्सा था तो वहीं दूसरी ओर महिला थी की उसे अपने गलत काम पर किसी तरह का कोई मलाल नहीं था, तभी तो उसने एक बार फिर वीडियो जारी कर अपनी इन हरकतों को सही ठहरा दिया। संस्कारों के शहर इंदौर से महिला के शॉर्ट ड्रेस में वायरल हुए वीडियो के बाद अलग-अलग संगठनों ने विरोध दर्ज कराया। साथ ही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस वीडियो को गलत ठहराते हुए ऐसे लोगों का समाज से बहिष्कार करने की बात कही थी। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मचे हंगामे के बाद लड़की ने माफीनामा देते हुए सभी से माफी मांगी थी।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर के बाजार में शॉर्ट ड्रेस पहनकर घूमी लड़की, Viral Video पर मचा घमासान












Click it and Unblock the Notifications