19 साल की टीचर ने बच्चियों के कपड़े उतारे, अश्लील वीडियो बनाकर ब्वॉयफ्रेंड को भेजा
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक महिला टीचर पर अपनी स्टूडेंट्स के साथ यौन दुर्व्यवहार करने का आऱोप लगा है। महिला टीचर ने 6 साल और 3 साल की अपनी स्टूडेंट्स के कपड़े उतारकर उनके प्राइवेट पार्ट्स में पेंसिल डाली और उसका वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं टीचर ने वीडियो को अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर म्हाऊ पुलिस स्टेशन ने टीचर और उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया है।

क्या है मामला
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मामला म्हाऊ (डॉ. अंबेडकरनगर) पुलिस स्टेशन के एक इलाके का है। है। बच्चियों के परिजनों के मुताबिक, उनकी 6 साल और 3 साल की बेटी पड़ोस में रहने वाली 19 साल की टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। 7 जनवरी की शाम को ट्यूशन से वापस आने के करीब दो घंटे बाद उनकी छोटी बेटी ने अपने प्राइवेट पार्ट्स में दर्द की शिकायत की।

आरोपी टीचर को पुलिस ने किया अरेस्ट
जब उनकी मां ने चोट के बारे में पूछा तो उसने बताया कि 'टीचर दीदी' ने उसके साथ क्या किया। इसके बाद बच्ची की मां ने इस बारे में अपनी बड़ी बेटी से पूछा तो उसने भी वही बात दोहराई। जिसके बाद दोनों मासूम बच्चियों के परिजन पहले पड़ोस में रहने वाली टीचर के घर गए और उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहा पुलिस ने
म्हाऊ (डॉ. अंबेडकरनगर) पुलिस स्टेशन इंचार्ज अभय नेमा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बच्चियों ने पुलिस को बताया कि जब उन्हें दर्द होने लगा तो टीचर ने फिर से उन्हें कपड़े पहना दिए और पढ़ाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि बच्चों के परिजनों की शिकायत पर महिला टीचर को अप्राकृतिक यौन कार्य से संबंधित आईपीसी की धाराओं तथा पॉक्सो ऐक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में महिला टीचर ने बताया कि उसने घटना का वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था, जिसके बाद पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications