प्रेमी ने कांस्टेबल पत्नी की खाकी वर्दी से प्रेमिका को बना दिया पुलिसवाली, फिर दोनों यह काम करते पकड़े गए
इंदौर। हेड कांस्टेबल पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ही पुलिसवाली बना डाला। उसे पत्नी की खाकी वर्दी और आईडी कार्ड दे दिया। फिर यह प्रेमी जोड़ा पुलिसिया रौब झाड़ते और लोगों वसूली करते पकड़ा गया। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर के आजाद नगर पुलिस थाना इलाके का है। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है।

आईडी कार्ड पर लिखवाया प्रेमिका नाम
आजाद नगर टीआई संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक जितेन्द्र राय ट्रेलव एजेंट है। उसकी पत्नी पीटीसी में हेड कांस्टेबल है। वह पत्नी को छोड़कर मूखाखेड़ी निवासी अपनी प्रेमिका संगीता के साथ रहने लगा। प्रेमिका संगीता ने प्रेमी जितेन्द्र के सामने पुलिसवाली बनने की ख्वाहिश जताई। फिर क्या था। इश्क में डूबा जितेन्द्र अपनी हेड कांस्टेबल पत्नी की खाकी वर्दी व आईकार्ड चुराकर प्रेमिका संगीता को दे दिया। आईकार्ड पर संगीता के नाम से तैयार करवाकर उसे पुलिसवाली बना दिया।

लोगों को धमकाते, करते वसूली
प्रेमिका संगीता के फर्जी हेड कांस्टेबल बनने के बाद वह जितेन्द्र के साथ पुलिसवाली बनकर बेखौफ घूमने लगी। यही नहीं बल्कि उसने कई लोगों पर पुलिस का रौब भी झाड़ा और वसूली तक कर डाली। इनके पकड़े जाने पर पुलिस पूछताछ में इन्होंने यह जानकारी दी। अब क्राइम ब्रांच और आजाद नगर पुलिस उन पीड़ितों को तलाश कर रही है।

ऐसे हुआ खुलासा
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस बाजार नगर पुलिस को मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी द्वारा शिकायत की गई थी। एक महिला संगीता द्वारा उसके आईडी कार्ड पर फोटो लगाकर फर्जी तरीके से लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि महिला आरक्षक के ही पति जितेंद्र से फर्जी पुलिसकर्मी संगीता से अवैध संबंध थे।

मामला दर्ज कर जांच शुरू
जितेंद्र अपनी प्रेमिका का अपनी पत्नी का आईडी कार्ड और पुलिस वर्दी अपनी प्रेमिका संगीता को पहनाकर लोगों से डरा धमकाकर अवैध वसूली करता है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करना और नकली पुलिस वसूली के मामले में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications