खरगोन में कर्फ्यू के दौरान बढ़ा छूट का दायरा, सामान्य हो रहे हालात
खरगोन, 4 मई: खरगोन में हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होते चले जा रहे हैं, जहां अब कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट की समय सीमा भी बढ़ाई जा रही है. मंगलवार को मुख्य त्यौहार होने के कारण पाबंदियों में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गई थी, तो वहीं त्यौहार शांतिपूर्वक निपट जाने के बाद अब बुधवार को कर्फ्यू के दौरान बड़ी छूट दी गई है, जहां सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में छूट रही. इस दौरान पेट्रोल पंप खुले रहे, कर्फ्यू के बीच मिली छूट के दौरान लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और जरूरतों का सामान खरीदा. इस दौरान बाजारों में चहल-पहल नजर आ रही थी.

बसों के आवागमन और कृषि मंडी में वाहनों को छूट
बुधवार को कर्फ्यू के दौरान मिली छूट के चलते बसों के आवागमन जारी रहा, तो वहीं कृषि मंडी में वाहनों को भी छूट दी गई. लंबे वक्त के बाद बसों के आवागमन और कृषि मंडी में वाहनों को मिली छूट के चलते चहल-पहल देखी जा रही थी. इस दौरान पुलिस की पैनी नजर बाजारों पर बनी रही.
बाजारों पर पुलिस की पैनी नजर
एक तरफ खरगोन में जहां धीरे-धीरे हालात सामान्य होते चले जा रहे हैं, तो वहीं अधिकारी भी अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहे हैं. पुलिस की बाजारों पर पैनी नजर है, तो वहीं असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस सख्त नजर रखे हुए हैं. शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी लगातार हालातों का फीडबैक ले रहे हैं.
15 मई तक लागू रहेगी धारा 144
शहर में आगामी 15 मई तक धारा 144 लागू रहेगी, जिसके अंतर्गत बिना अनुमति के रैली और धरना प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया गया है. साथ ही सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली पोस्ट पर भी पुलिस की पैनी नजर है. धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस दंडात्मक कार्रवाई करेगी.












Click it and Unblock the Notifications