ऑफिशियल ग्रुप पर गंदा वीडियो शेयर करना आबकारी अधिकारी को पड़ा भारी, सस्पेंड!
खंडवा, 11 जून: सोशल मीडिया के वैसे तो कई उपयोग हैं, लेकिन यदि इसका गलत इस्तेमाल किया जाए तो यह मुसीबत में भी डाल सकता है. एक ऐसा ही मामला खंडवा से निकलकर सामने आया है, जहां ऑफिशियल सोशल मीडिया ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करने वाले सहायक आबकारी अधिकारी पर कार्रवाई की गई है. खंडवा के सहायक आबकारी अधिकारी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया ग्रुप पर अश्लील वीडियो शेयर कर दिया था, जिसके बाद अधिकारी की इस करतूत की शिकायत, ग्रुप में मौजूद सदस्यों ने कलेक्टर और आबकारी आयुक्त से की थी. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, अपर आबकारी आयुक्त ने सहायक आबकारी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

डिलीट भी नहीं किया वीडियो
खंडवा जिले के सहायक आबकारी अधिकारी ने ऑफिशियल ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर कर दिया था, इस ग्रुप में आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जुड़े थे. वहीं इसके बाद लंबे समय तक सहायक आबकारी अधिकारी ने इस वीडियो को डिलीट तक नहीं किया, जिसके बाद अब सहायक आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक्शन लिया है.
ग्रुप से महिला कर्मचारी भी जुड़ी हैं
जानकारी के अनुसार जिस ग्रुप में सहायक आबकारी अधिकारी ने अश्लील वीडियो शेयर किया था, उस ग्रुप में महिला कर्मचारी और अधिकारी भी जुड़े थे. वहीं इससे पहले भी सहायक आबकारी अधिकारी के खिलाफ शिकायत विभाग को मिल चुकी थी, जिसके बाद अब विभाग ने कार्रवाई करते हुए, सहायक आबकारी अधिकारी को निलंबित किया है.












Click it and Unblock the Notifications