MP के इस शहर में रोजगार मेले का कमाल, सैंकड़ों युवाओं को मिली नौकरी
इंदौर, 31 अगस्त: मध्यप्रदेश सरकार इन दिनों लगातार युवाओं को रोजगार मिल सके इसके लिए अलग-अलग तरह के प्रयास कर रही है, जहां कई अलग-अलग तरह की योजनाएं भी मध्यप्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लाई गई है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के लिये मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत रोजगार मेला तथा रोजगार दिवस आयोजित करने का सिलसिला जारी है। इसी सिलसिले में एक दिवसीय लघु रोजगार मेला रोजगार कार्यालय में आयोजित किया गया था।

इतने युवाओं को मिला रोजगार
उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, यह मेला जिला रोजगार कार्यालय और यशस्वी ग्रूप (पीपीपी पार्टनर) के सयुंक्त तत्वधान में आयोजित हुआ। इसमें निजी क्षेत्र की 07 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 305 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। उक्त कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कुल 227 युवाओं का प्रारंभिक चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव,डिलीवरी ब्वॉय, मार्केटिंग, और ऑपरेटर आदि पदों के लिए किया। मेले में जिन कंपनियों ने भाग लिया उनमें लोटस इलेक्ट्रॉनिक, अमय इंटरप्राइजेज, यशस्वी टेलेंट मैनेजमेंट, टी.एस.सी.एफ.एम, फ्लिपकार्ट, डेक्कन टेक्नो तथा एस.एस. रियल्टी शामिल हैं।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications