MP news: जान जोखिम में डालकर काम करने वाले बिजली कर्मियों को राहत, अलग से मिलेगा भत्ता
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की बैठक आयोजित की गई जिसमें आउट सोर्स पर कार्यरत होकर पोल पर चढ़कर कार्य करने वाले आईटीआई उत्तीर्ण 1575 कार्मिकों को एक हजार रूपए जोखिम भत्ता मंजूर किया गया।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चेयरमैन एवं प्रदेश के ऊर्जा सचिव रघुराज एम. आर. की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मिटिंग शुक्रवार को हुई। इसमें कंपनी क्षेत्र के आउट सोर्स पर कार्यरत होकर पोल पर चढ़कर कार्य करने वाले आईटीआई उत्तीर्ण 1575 कार्मिकों को एक हजार रूपए जोखिम भत्ता मंजूर किया गया। मिटिंग में बताया गया कि मीटराइजेशन गुणवत्तापूर्ण करने से उपभोक्ता संतुष्टि में बढ़ोत्तरी हो रही है। मिटिंग में बोर्ड के डाय़रेक्टर मप्र ऊर्जा विभाग के उपसचिव वीके गौड़, उज्जैन के संभागायुक्त संदीप यादव, आईआईटी इंदौर की डॉ. अरूणा यादव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विस्तार से जानकारी दी है
वर्चुअली मौजूद रघुराज एम.आर. ने कहा कि, बिजली उपभोक्ताओं को ऑन लाइन सेवाएं ज्यादा से ज्यादा दी जाए। नए कनेक्शन के इच्छुक लोगों को कनेक्शन भी ऑन लाइन दिए जाए, उनके आधार बेस्ट डिजिटल सिग्नेचर लेकर भी नियमानुसार कनेक्शन दिया जा सकता है। इससे समय बचेगा, तकनीक के उपयोग से उपभोक्ता संतुष्टि में वृद्धि होगी। मिटिंग में प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने उपभोक्ता सेवाओं, ल़ॉस में कमी लाने के लिए किए जा रहे प्रयास, आरडीएसएस, राजस्व संग्रहण में वृद्धि की योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अवकाश के दिन भी बिजली भुगतान केंद्र खुलेंगे
शनिवार 20 मई को कार्यालयीन अवकाश एवं 22 मई सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवकाश के दिन भी बिजली बिल भुगतान केंद्र कार्यालय अवधि में खुले रहेंगे। मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी प्रबंधन के अनुसार इंदौर शहर के 30 जोन, इंदौर देहात के 38 वितरण केंद्रों समेत मालवा-निमाड़ के सभी 434 केंद्रों पर कोई भी उपभोक्ता बिजली देयकों का भुगतान कर रसीद प्राप्त कर सकता हैं। इसके साथ ही घर बैठे कैशलेस तरीकों पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, ऊर्जस पोर्टल, ऊर्जस एप आदि के माध्यम से भी भुगतान कर सकता है। कैशलेस बिल भुगतान करने पर प्रति बिल छूट भी दी जाती हैं।
ये भी पढ़े- MP बनेगा तीर्थ-यात्रियों को हवाई यात्रा कराने वाला पहला राज्य, CM Shivraj दिखाएंगे हरी झंडी












Click it and Unblock the Notifications