मकान मालिक को था किराएदार पर शक, गुप्तांग में पेट्रोल डाल कर दी ये हरकत
इंदौर, 11 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार वारदात बढ़ती चली जा रही है, जहां अलग-अलग तरह से अपराध को अंजाम देने की घटनाएं सामने आ रही है। इन दिनों एक ऐसा घटनाक्रम इंदौर से निकल कर सामने आया, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, इंदौर के तेजाजी नगर में एक मकान मालिक और उसके साथियों ने मिलकर किराएदार छात्र के साथ पहले तो जमकर मारपीट की, और फिर जब इतने में भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल तक डाल दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने छात्र का मोबाइल भी छीन लिया, वहीं अब छात्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मकान मालिक को किराएदार पर था शक
मकान मालिक अपने किराएदार पर शक करता था, इसी के चलते आए दिन उनका विवाद भी हुआ करता था, वहीं मकान मालिन को इस बात का शक अपने किराएदार पर था कि, किराएदार ने जो लैपटॉप हाल ही में खरीदा है। वह उसके बेटे के दिए रुपयों से खरीदा है, जबकि छात्र के परिजनों की माने तो यह लैपटॉप परिजनों ने छात्र को दिलाया था। इस बात से मकान मालिक इतना नाराज हुआ कि उसने किराएदार के साथ मारपीट तक कर डाली।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित अपनी बहनों के साथ आरोपी के मकान में किराए से रहता है।आरोपी के बेटे ने पिछले दिनों 50 हजार खर्च किए थे। पूछे जाने पर उसने यह रुपए किराए से रहने वाले छात्र को देने की बात कही थी, जिसके बाद आरोपी और उसके साथी युवक को बकरा खरीदने के बहाने बाहर लेकर गए, और फिर एक घर में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की, इतना ही नहीं मारपीट में आरोपी का साथ उसके साथियों ने भी दिया।

मारपीट कर कबूलवाई लेनदेन की बात
पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि मकान मालिक और उसके साथियों ने पैसे लेने की बात कबूलवाने के लिए उसके साथ जमकर मारपीट की, इतना ही नहीं मकान मालिक और उसके साथियों ने सारी हदों को पार करते हुए बोतल में पेट्रोल भर युवक के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। वहीं आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी है। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक के कबूलनामे में का वीडियो भी बना लिया। वहीं युवक ने पुलिस को बताया कि, जिस लैपटॉप को लेकर मारपीट की गई है, वह लैपटॉप उसे उसके पिता ने खरीद कर दिया था।

एक्सीडेंट की बात कहकर घर छोड़ दिया
मारपीट करने के बाद मकान मालिक और उसके साथियों ने पीड़ित को घर ले जाकर छोड़ दिया। वहीं जब पीड़ित के परिजनों ने चोट लगने की वजह पूछी तो आरोपियों ने उसे हादसा बता दिया। इसके बाद पीड़ित ने जब अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की दास्तां सुनाई तो परिजन पीड़ित को लेकर पुलिस के पास पहुंचे, और मकान मालिक समेत मारपीट करने वाले अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में भी जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications