बिजली गुल होते ही अंधेरे में हो गई दुल्हनों की अदला-बदली, फिर हुआ कुछ ऐसा....

उज्जैन, 9 मई: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंकाने वाला अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां बिजली कटौती के साइड इफेक्ट देखने मिले हैं. दरअसल, उज्जैन के पास ग्रामीण इलाके में एक शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके चलते शादी की रस्मों के बीच दो दुल्हनें आपस में बदल गई. अंधेरा होने के कारण दुल्हनें एक-दूसरे के दूल्हे के साथ बैठ गई. रिश्तेदारों को इस अदला-बदली का पता तब लगा, जब दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने के लिए खड़े हुए. इस पूरे मामले का जैसे ही रिश्तेदारों को पता चला, उन्होंने तुरंत दुल्हनों की अदला-बदली कराई, जिसके बाद तेरे करवा कर विदाई दी गई.

ujjain

रोजाना होती है बिजली कटौती

गांव में रोजाना शाम 7 बजे से लेकर 12 बजे तक बिजली कटौती होती है, इसी बीच यह अजीबो-गरीब मामला घटित हुआ. गांव के ही रहने वाले एक शख्स की तीन बेटियों और एक बेटे का विवाह कार्यक्रम होना था, जिसमें एक बेटी की शादी दिन में संपन्न हो चुकी थी, तो वहीं दो बेटियों की शादी शाम को संपन्न कराई गई थी, जिसके चलते बिजली ना होने से यह अजीबो-गरीब वाक्या हो गया.

दोनों परिवारों के बीच हुआ जमकर विवाद

जानकारी के मुताबिक दुल्हनों की ड्रेस एक जैसी होने के चलते अदला-बदली हो गई, जहां सभी रिश्तेदार विवाह की रस्मों में व्यस्त होने के कारण ध्यान नहीं दे पाए, लेकिन बाद में इस पूरे घटनाक्रम का जैसे ही पता चला वैसे ही शादी समारोह में हंगामा मच गया, जहां दोनों ही परिवारों के बीच जमकर विवाद हुआ. इस बीच दोनों परिवारों की रजामंदी से निकाले गए रास्ते के बाद फिर से पूजन करवाकर फेरों की रस्म करवाई गई, जिसमें जिस दूल्हे से जिस दुल्हन का विवाह होना था, उसी के साथ उसका विवाह संपन्न कराया गया.

प्रदेश में जारी है बिजली कटौती का दौर

प्रदेश में इन दिनों बिजली कटौती का दौर जारी है, जहां ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती की जा रही है. बिजली कटौती के चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बिजली कटौती के साइड इफेक्ट इस तरह भी सामने आते हैं, जहां दुल्हनों की अदला-बदली तक हो जाती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+