MP के इस हिस्से में रिमझिम बरस रहे बदरा, जानिए कब शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला

इंदौर, 26 जुलाई: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में इन दिनों झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। इसी के चलते प्रदेश के नदी नाले उफान पर नजर आ रहे हैं, तो वहीं उधर मालवा निमाड़ हिस्से में भी रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जहां सावन की झड़ी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। आने वाले समय में एक बार फिर मालवा निमाड़ अंचल में झमाझम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके चलते अंचल के कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया था। पिछले दिनों अंचल में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिसके कारण अंचल के कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

मालवा निमाड़ अंचल के कई जिलों में पिछले कई दिनों से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सावन माह होने के चलते लोग अपने घरों से निकलकर पर्यटन स्थलों की ओर जा रहे हैं, जिसके चलते पर्यटन स्थल अब आबाद नजर आ रहे हैं। अंचल के पर्यटन स्थलों की यदि बात करें तो इन दिनों पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है, जहां इंदौर जिले के पातालपानी और कालाकुंड जैसे पर्यटन स्थल लोगों से भरे नजर आ रहे हैं, तो वहीं उधर धार और खंडवा जिले के पर्यटन स्थल भी आबाद नजर आ रहे हैं।

शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला

शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रिमझिम बारिश के बाद अब एक बार फिर मालवा निमाड़ अंचल में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है, जहां आने वाले दिनों में झमाझम बारिश का सिलसिला मालवा निमाड़ अंचल के कई जिलों में देखने मिलेगा, तो वही इंदौर समेत कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अंचल के नदी नाले उफान पर नजर आ रहे हैं।

लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी

लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं। साथ ही शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब नदियों और तालाबों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। वहीं जलाशयों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए अब डैम के गेट खुलने भी शुरू हो गए हैं, आमतौर पर हर साल डैम के ये गेट अगस्त आखिर तक खुलते हैं, लेकिन अबकी बार अच्छी बारिश होने के कारण समय से पहले ही डैम के गेट खोल दिए गए हैं।

इंदौर में अब तक इतनी बारिश

इंदौर में अब तक इतनी बारिश

इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक गत वर्ष आज दिनांक तक हुई वर्षा की तुलना में 148 मिलीमीटर यानी लगभग 6 इंच से अधिक औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में इस वर्ष अब तक 409.5 मिलीमीटर यानी 16 इंच से अधिक औसत वर्षा हुई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में 261.5 मिलीमीटर यानी 10 इंच से अधिक औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+