Diwali 2022 : स्वच्छ इंदौर की खास दिवाली, शहरभर में कुछ यूं चला सफाई अभियान
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में है दीपावली धूमधाम से मनाई गई, जहां देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दीपावली के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत शहर भर में विशेष स्वच्छता अभियान चला। आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा दीपावली के दूसरे दिन प्रातः से ही कालोनियों, बाजारों, मुख्य मार्गो, मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर चलाए जा रहे विषेश स्वच्छता अभियान का निरीक्षण सुबह 5 बजे से किया जा रहा है, तथा सफाई व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

इन बाजारों का किया निरीक्षण
आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा राजवाड़ा से सफाई अभियान का निरीक्षण शुरू किया गया, उसके बाद जवाहर मार्ग, मोती तबेला, सपना संगीता रोड, भंवरकुआं चौराहा, रीजनल पार्क, चोइथराम मंडी, राजेंद्र नगर गोपुर चौराहा, रंजीत हनुमान मंदिर, फूटी कोठी चौराहा, महू नाका चौराहा, बियाबानी रोड, मालगंज चौराहा, पिपली बाजार, कपड़ा मार्केट, मुंबई बाजार, राजवाड़ा, रिवर साइड रोड, मालवा मिल चौराहा, विजयनगर चौराहा, खजराना चौराहा आदि स्थानों का निरीक्षण किया गया, तथा सफाई व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ आईडब्ल्यूएम की टीम सफाई कार्य में लगी, अभियान हेतु वर्कशॉप विभाग से अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। आयुक्त द्वारा शहर के विभिन्न फटाका मार्केट, रीजनल पार्क, पाटनीपुरा, रिवर साइड रोड, दशहरा मैदान आदि स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।
धूमधाम से मना दिवाली पर्व
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां लक्ष्मी पूजन के साथ ही लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इतना ही नहीं दीपावली पर्व पर होने वाले कचरे की सफलतापूर्वक साफ-सफाई संपन्न हो सके इसे लेकर नगर निगम ने खास प्लान तैयार किया था, जहां अब इस प्लान को जमीनी स्तर पर उतारकर साफ सफाई व्यवस्था की जा रही है, और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications