MP news : Diwali से पहले एक्शन, नमकीन के अवैध कारखाने सील

खरगोन, 15 अक्टूबर : खरगोन में 6 विभागों ने मिलकर नमकीन के अवैध कारोबार पर की है। यह कार्यवाही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में सुबह 11 बजे से प्रारम्भ कार्यवाही देर शाम तक जारी रही। खरगोन एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि, कार्रवाई खरगोन शहर के नमकीन सेंटर से प्रारम्भ होकर गोडाउन और फिर फैक्टरी तक पहुँची है।

indore

गोडाउन और फेक्ट्री में गंदगी पाई गई

यह कार्रवाई सामान्य रूप से प्रारम्भ हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे कार्यवाही होती गई। विस्तार बढ़ता गया है। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न सामग्रियों के 9 सेम्पल लिए गए है। इसके अलावा श्रम विभाग के अलावा नगर पालिका, राजस्व, नापतौल और प्रदूषण विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। इस मामले में सभी विभागों से सम्बंधित दस्तावेज मांगे गए मगर संचालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके। गोडाउन और फेक्ट्री में बेतरतीब गंदगी पाई गई। जिसमें खाद्य सामग्रियों का निर्माण किया जा रहा था।

विभागों ने मिलकर की कार्रवाई

एसडीएम सिंह ने बताया कि, प्रारम्भिक जांच में 3 लाख 13000 रुपये के नमकीन और अन्य सामग्री जब्त की गई है। खाद्य औषधि विभाग ने 9 सेम्पल लिए है। इसके अलावा यहां पर पाए गए किसी भी टोल कांटे को विधिवत रूप से प्रमाणित नहीं कराया गया है। तौल कांटे असत्यापित पाए गए। इसके साथ ही प्राप्त सामग्री के पैक से एमआरपी, अवसान तिथि (एक्सपायरी डेट), कस्टमर केयर आदि प्रिंट नहीं पाए गए। साथ ही प्रिंटेड विषयवस्तु के साथ छेड़छाड़ करना भी पाया गया है। श्रम विभाग द्वारा जारी की जाने वाली कोई भी दस्तावेज नहीं पाए गए। श्रम विभाग द्वारा विभिन्न धाराओं में प्रकरण बनाया गया है।

एफआईआर भी दर्ज की जाएगी

कार्रवाई के दौरान ही एसडीएम सिंह ने बताया कि, अभी कार्रवाई जारी है। गोडाउन से 70 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन भी पायी गई है। जिसमें नगर पालिका द्वारा प्रकरण बनाया गया है। सीएमओ ने बताया कि, नगर पालिका से इस कारोबार के लिए किसी प्रकार की अनुमति नही ली गई थी। इस दौरान पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड की एनओसी भी मांगी गई लेकिन प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस सम्वन्ध में डायवर्सन के दस्तावेज भी नहीं पाए गए। आवसीय परिसर में व्यावसाय की अनुमति नहीं होने और नगर पालिका से भी व्यावसाय की अनुमति नहीं ली गई। गोडाउन और फैक्टरी दोनों सील कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+