Diwali 2022 : Indore bjp कार्यालय पर लक्ष्मी पूजन, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
दिपावली का पर्व प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां बीजेपी कार्यालय पर माता लक्ष्मी का पूजन कर संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश और शहर की सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। हर साल निभाई जाने वाली परंपरा अबकी बार भी बीजेपी कार्यालय पर भक्तिभाव के साथ निभाई गई, जहां माता लक्ष्मी का पूजन - अर्चन किया गया। इस दौरान आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। माता लक्ष्मी के पूजन के बाद सभी ने एक - दूसरे को दिपावली पर्व की बधाई दी।

मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि दीपावली के अवसर पर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। गौरव रणदिवे ने दीपावली के अवसर पर नगरवासियों के लिए मंगल कामनाएं करते हुए कहा कि, हम प्रफुल्लित होकर दूसरों के जीवन में आशाएं जगायें, इस मायने में ही दीपावली आत्म साक्षात्कार का पर्व है। दीया जलता है आलोक बिखेरता है लेकिन वही दीपक जब समूह में कतारबद्ध होकर सामूहिक रूप में दूसरों के साथ जलता है, तो उसकी आभा अपने आसपास के पूरे परिवेश को आलोकित कर देती है। इस तरह दीपावली पर्व मिलजुलकर विकास करने और सभी के जीवन को सुखमय बनाने का संदेश देता है।
ये नेतागण रहे मौजूद
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट,उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवनी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इ.वि.प्रा अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, प्रमोद टण्डन, महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखण्ड, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, घनश्याम शेर, ज्योति तोमर, ललित पोरवाल, चन्दू माखीजा, पदमा भोजे, मुकेश मंगल, कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूजा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विजयर्गीय ने गाए गाने
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हर साल की तरह इस बार भी दृष्टिहीन बच्चों और वृद्धजनों के बीच पहुंचकर दीपोत्सव का त्यौहार मनाया। कैलाश विजयवर्गीय ने यहां अपनी पूरी टीम के साथ ना सिर्फ अंताक्षरी खेली, बल्कि गाने भी गाए, जहां विजयवर्गीय के साथ विधायक रमेश मेंदोला, सभापति मुन्ना लाल यादव, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, पार्षद सुरेश कुरवाड़े, पूर्व पार्षद चंदू राव शिंदे, राजकपूर सुनहरे, हरिनारायण यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications