वाघा बॉर्डर पर दिव्यांग रवि ने दिखाया दम, अपने हुनर से जीता फौजियों का दिल
खंडवा, 7 अक्टूबर : कहते हैं मंजिले उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। जी हां, इन्हीं पंक्तियों को साकार कर दिखाया है, खंडवा के रहने वाले दिव्यांग रवि ने, रवि ने अपनी कला के दम पर वाघा बॉर्डर पर कुछ इस तरह की डांस प्रस्तुति दी कि, उनकी डांस प्रस्तुति देखकर फौजी भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं फौजियों ने रवि की डांस प्रस्तुति की दिल खोलकर सराहना की है। खंडवा के लिए यह गर्व का विषय है कि, खंडवा का युवक वाघा बॉर्डर जैसे स्थान पर डांस की प्रस्तुति दे रहा है।

अलग-अलग जगह पर किया डांस
खंडवा के रहने वाले रवि ने देश भर में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए डांस की शानदार प्रस्तुति दी है। वही मां वैष्णो फेस्टिवल कटरा और मुस्कान ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जा रहे डांस कला के प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए रवि ने अबकी बार वाघा बॉर्डर समेत दो अन्य स्थानों पर अपने डांस की प्रस्तुति दी, जहां रवि ने पहला डांस कटरा ऑडिटोरियम में किया, तो वहीं दूसरा डांस जम्मू कश्मीर में किया। वहीं इसके बाद तीसरा डांस रवि ने वाघा बॉर्डर पर कर फौजियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

फौजियों ने की सराहना
वाघा बॉर्डर पर डांस की प्रस्तुति देने वाले रवि का डांस देखकर फौजियों ने रवि की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं बॉर्डर के ब्रिगेडियर ने रवि को सम्मानित करते हुए हर साल यहां आने का आमंत्रण भी दिया। वहीं अब आने वाले समय में रवि महानगर मुंबई में होने वाली डांस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे, और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करेंगे। रवि के इस डांस परफॉर्मेंस के बाद अब रवि के परिवार समेत खंडवा के हर एक शहर वासी में खुशी का माहौल व्याप्त है, जहां रवि ने अपनी शानदार प्रस्तुति के चलते हर एक खंडवा वासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

फौजियों की हौसला अफजाई
दिव्यांग रवि की ओर से वाघा बॉर्डर पर किए गए डांस के जरिए रवि ने फौजियों की हौसला अफजाई करने और उनका मनोरंजन करने की कोशिश की, जहां फौजी भाइयों को भी रवि का यह डांस बहुत ही पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं रवि के डांस की तारीफ करते हुए फौजियों ने उसे हर साल इसी तरह डांस के लिए वाघा बॉर्डर आने का निमंत्रण दिया। रवि ने अपने पूरे कार्यक्रम के दौरान 10 दिनों में कुल 10 डांस के प्रोग्राम किए हैं, और यह तीनों ही डांस प्रोग्राम रवि ने बेहद ही अच्छे तरीके से करते हुए अपने शहर और प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया है। इतना ही नहीं अब रवि आने वाले समय में महानगर मुंबई में अपने डांस का दम दिखाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं, जहां वे प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications