MP : लंबे इंतजार के बाद घोषित हुई BJYM की जिला कार्यकारणी, इन्हें मिला मौका
इंदौर, 17 अगस्त: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी टीम का एलान कर दिया है, जहां देर रात जारी हुई सूची में अनुभवी नामों के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, वहीं अब जिला कार्यकारणी घोषित होने के बाद जल्द ही नगर कार्यकारणी का एलान होने की संभावना भी जताई जा रही है. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद वो वक्त आ ही गया जब, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर ने अपनी टीम का एलान कर दिया, देर रात सामने आई भाजयुमो कार्यकारणी की सूची में अनुभवी नामों के साथ-साथ नए चेहरे भी नजर आ रहे थे, 8 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और अन्य पदाधिकारी की घोषणा की गई है. जिला कार्यकारणी में ग्रामीण क्षेत्रों की सभी विधानसभा से पदाधिकारियों को लेने का प्रयास किया गया है.

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
इस कार्यकारणी में विजेंद्र जाट, अजय पंवार, महेश यादव, पियुष विजयवर्गीय, विकास सिंह राठौर, जय श्री पाटीदार, रंजीत स्वामी और सुनील चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं अंतिम ठाकुर और दीपक यादव को महामंत्री बनाया गया है. मोनु अग्रवाल, रोशन चौहान, शुभम पाटीदार, नीरज जागीरदार, चेतन मेहता, विजयसिंह चौहान, विक्की बाथम को जिला मंत्री, तो वहीं अक्षत शर्मा को जिला कार्यालय मंत्री और मनीष चौहान को जिला सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है. अमित चौहान को कोषाध्यक्ष, जय सिंह चौहान को जिला सह कोषाध्यक्ष, आशीष सालवी को मीडिया प्रभारी, निलेश सिसोदिया को जिला सह मीडिया प्रभारी और प्रतीक चौहान को जिला आईटी से प्रभारी बनाया गया है.
लंबे वक्त से था इंतजार
देखा जाए तो भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी टीम का एलान कर दिया है, जहां देर रात जारी हुई सूची में अनुभवी नामों के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है. वहीं अब जिला कार्यकारणी घोषित होने के बाद जल्द ही नगर कार्यकारणी का एलान होने की संभावना भी जताई जा रही है.












Click it and Unblock the Notifications