Indore news: पत्नी की पांचवी शादी का पता चलते ही चौथे पति ने किया आत्मदाह, Video Viral
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर खुद को आग लगा ली। इस घटनाक्रम के बाद घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने टाट के बोरे के सहारे व्यक्ति पर लगी आग को बुझाया। इसके बाद घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जहां अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि, युवक ने अपने ससुराल के सामने ही इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है।

कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक युवक ने कुछ वक्त पहले विवाह किया था, जिस युवती से युवक ने विवाह किया था, उसकी यह चौथी शादी थी। यानी युवक, युवती का चौथा पति था। वहीं कुछ वक्त से युवती ने युवक को छोड़ दिया था, जहां युवती अपने मायके में आकर रह रही थी। वहीं युवक को जब पता चला की युवती पांचवी शादी करने जा रही है तो युवक ने आहत होकर युवती के घर के बाहर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। वहीं अब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखें तो इसमें एक युवक हाथ में केरोसिन से भरी बोतल लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है, जहां वे बार बार घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर आने के लिए कह रहा है, लेकिन जब घर के अंदर मौजूद लोग युवक की बातों पर ध्यान नहीं देते तो देखते ही देखते युवक खुद पर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लेता है। युवक को जलता देख आसपास के लोग युवक के पास पहुंचते हैं, और टाट की सहायता से आग बुझाने की कोशिश करते हैं, जहां कुछ वक्त के बाद आग बुझ जाती है, फिर युवक को अस्पताल में जाया जाता है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में मिला कोरोना का नया वैरिएंट कितना खतरनाक, जानिए












Click it and Unblock the Notifications