MP: अतिक्रमण हटाने आए अमले से हुआ विवाद, किसान ने उठाया खौफनाक कदम
इंदौर, 28 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद ही गंभीर मामला निकलकर सामने आया है, जहां अतिक्रमण हटाने आए अमले से हुए विवाद के बाद किसान ने छत की मुंडेर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की, किसान ने अपने गले में फांसी का फंदा लटकाया और मुंडेर से नीचे कूद गया, जिसके बाद जैसे ही समय रहते परिजनों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली, वैसे ही परिजन किसान को बचाने छत की मुंडेर पर पहुंचे, और जैसे-तैसे किसान को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां किसान की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है, तो वहीं इस खौफनाक घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। उधर, किसान के परिवार में भी हड़कंप मचा हुआ है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
यह पूरा मामला इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र का है, जहां तिल्लौर खुर्द में रहने वाले किसान ने छत की मुंडेर से कूदकर फांसी लगाने की कोशिश की है। किसान के परिजनों ने बताया कि, किसान का नाले को लेकर विवाद चल रहा था, जहां टीम जेसीबी लेकर नया नाला खोदने के लिए आई थी। इतने में किसान का टीम से विवाद हो गया। वहीं इसके बाद किसान ने खौफनाक कदम उठाते हुए गले में फंदा डाल मुंडेर से कूदने की कोशिश की है।
किसान ने टीम को भी दी थी मरने की धमकी
किसान के परिजनों ने बताया कि, नाले को लेकर किसान का टीम से विवाद हुआ था। इस दौरान अधिकारियों ने किसान की एक नहीं सुनी। इतना ही नहीं किसान और उसके बेटे ने मरने तक की धमकी टीम को दी थी, बावजूद इसके किसी ने किसान की एक ना सुनी। वहीं इसके बाद देर शाम किसान घर की मुंडेर पर चल गया, और गले में फांसी का फंदा डाल कूदने की कोशिश की, जिसके बाद समय रहते परिजनों ने किसान को फांसी के फंदे से उतार दिया, और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications