मामूली विवाद में चली गोलियां, मां की मौत, बेटा गंभीर घायल!

इंदौर, 7 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है, इसका एक और उदाहरण देर रात उस वक्त सामने आया, जब चंदन नगर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर दो पक्ष आमने सामने हो गए, जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. शहर में निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है, इस बीच इस तरह की वारदात पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है. वारदात की सूचना लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

indore

बच्चों के बीच हुआ था विवाद

घटनाक्रम चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां बच्चों के बीच आपसी विवाद होने की जानकारी सामने आई थी, जिसमें परिजन आमने सामने हो गए. विवाद इतना बढ़ गया की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद आरोपी भाग निकला.

जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले युवक पर गोली चलाई जो युवक के पैर में जा लगी, जिसके बाद युवक को बचाने आई उसकी मां पर भी आरोपी ने गोली चला दी, जो महिला के सीने में जा लगी, जिसके चलते महिला की मौत हो गई, तो वहीं युवक गंभीर घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+