Indore News: भंडारे में हुआ विवाद, चलने लगे चाकू, एक की मौत, कई घायल
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब भंडारे के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। इस बीच लगभग 8 युवकों ने एक युवक की चाकू से हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
विवाद उस वक्त हुआ, जब गणेश पंडाल के पास भंडारा आयोजित किया जा रहा था। भंडारे के बीच युवकों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जहां दोनों के बीच मारपीट होने लगी है। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, गणेश उत्सव के दौरान भंडारा आयोजित किया जा रहा था, जहां भंडारे में दो पक्ष के युवकों में पहले तो कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस बीच एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को घेर लिया, और लगभग 7 से 8 लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके चलते युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक पर हमला होते देख युवक के साथी मौके से फरार हो गए, जहां हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, और मामले की जांच शुरू की है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि, मृतक अशोकनगर का रहने वाला है, इंदौर में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है। वहीं दोनों पक्षों के बीच पुराने रंजिश होने की बात निकलकर सामने आ रही है, जहां मौका मिलते ही एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई तो वहीं साथ ही गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए, देर रात सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है, जहां सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ बॉयफ्रेंड ने की हैवानियत, अप्राकृतिक कृत्य की हद पार












Click it and Unblock the Notifications