Indore news: एक बदमाश ने दूसरे के सीने में मारा चाकू, CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम
इंदौर में एक बदमाश ने दूसरे बदमाश के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं यह घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

Recommended Video

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक बदमाश ने दूसरे बदमाश के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं यह घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, क्षेत्र का एक बदमाश अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी उसके घर के सामने से दो अन्य बदमाश निकले, जहां किसी बात पर बदमाश का दूसरे बदमाशों से विवाद हो गया, जिसके बाद बदमाश जैसे ही दूसरे बदमाशों को मारने उनकी ओर दौड़ा, वैसे ही उन्होंने चाकू निकालकर बदमाशों के सीने में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
कुछ ऐसा है घटनाक्रम
शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम दर्दनाक घटनाक्रम घटित हुआ, जिसमें एक बदमाश ने दूसरे बदमाश की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक यह घटनाक्रम उस वक्त घटित हुआ जब मृतक अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि, मृतक पर कई मामले दर्ज हैं, तो वहीं उसे मारने वाले बदमाशों पर भी कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज है। घटनाक्रम की वायरल सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि मृतक, बदमाशों को मारने के लिए उनकी ओर दौड़ा था, जिसके बाद बदमाशों ने चाकू नुमा हथियार से मृतक पर हमला बोल दिया, जहां चाकू नुमा हथियार मृतक के सीने में जा लगा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
कुछ ऐसा है CCTV फुटेज
सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, युवक को चाकू मारने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए, जहां युवक को चाकू मारते देख युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, और बदमाशों से भिड़ंत की लेकिन मौका पाकर बदमाश भाग खड़े हुए। वहीं परिजन युवक को संभाल ही रहे थे कि युवक जमीन पर गिर गया। वहीं आसपास के लोगों ने युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही विवाद किन कारणों के चलते हुआ, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore news: पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से रोका तो पत्नी ने मौत को गले लगाया












Click it and Unblock the Notifications