Indore news: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चली लाठी-तलवार

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अति संवेदनशील सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ही पक्ष का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने ही घरों से हथियार निकालते हुए एक-दूसरे पर पत्थर बरसाना भी शुरू कर दिए।

विवाद के वीडियो सोशल मीडिया और जमकर वायरल हुए, जहां विवाद की सूचना मिलने के बाद सदर बाजार थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा, और पूरे मामले को शांत कराया गया। इस दौरान किसी ने दोनों परिवारों के बीच हुए विवाद का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

indore

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि, थाना क्षेत्र के अहिल्या पलटन में रहने वाले एक पक्ष और उसके परिवार के अन्य साथियों द्वारा दूसरे पक्ष व उनके साथियों पर देर रात लगभग 12 बजे के आसपास हथियारों और पत्थरों से हमला किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और मामले को शांत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, दोनों ही पक्ष का प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते यह एक दूसरे के आमने-सामने हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा दोनों ही पक्ष के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं दोनों ही पक्ष के लोग इस पूरी घटना में घायल बताए जा रहे हैं।

दोनों पक्षों के लोग हुए घायल

देर रात हुए घटनाक्रम में दोनों पक्षों के कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जहां दोनों ही पक्षों के लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जहां लोग भयभीत नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि, कुछ लोग हाथों में तलवार और लठ लेकर दूसरे पक्ष के लोगों की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वायरल वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कई दिनों से चल रही तनातनी विवाद में बदल गई, और दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+