MP news: दोस्त ने दिया चैलेंज तो लड़की का पर्स लूटकर भागा युवक, पकड़ाने पर हुआ खुलासा

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां आदतन चेन लुटेरे ने अपने दोस्त का चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए, महिला का पर्स लूटने की वारदात को अंजाम दिया, जहां पर्स लूटने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि, उसने अपने दोस्त का चैलेंज स्वीकार करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं इस घटनाक्रम की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, जहां अच्छे फुटेज मिल जाने पर पुलिस ने महज चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की, महिला ने पुलिस को बताया कि, रविवार दोपहर वह अपने बेटे के साथ लौट रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश ने पीछे से आकर पर्स झपट लिया, पर्स में मोबाइल और अन्य सामग्री थी। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को जांचा तो बदमाश स्पष्ट रूप से नजर आया। वहीं इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार किया।

मुखबिर ने पहचाना बदमाश के चेहरा

सीसीटीवी फुटेज निकालने के बाद पुलिस ने क्षेत्र के मुखबिरों को पहचान के लिए बुलाया, जिसके बाद मुखबिर ने बदमाश को पहचान लिया। वहीं इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पहले भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है, जिसमें वह जेल भी जा चुका है। उधर, पुलिस पूछताछ में बदमाश ने स्वीकार किया कि उसने दोस्त के लिए चैलेंज को पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस बदमाश से अन्य वारदातों की जानकारी भी ले रही है।

ये भी पढ़े- MP news: पति ने पत्नी से मांगे गुटखा खाने के लिए पैसे, नहीं दिए तो गुस्से में कर दिया काम तमाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+