Indore News: खाने की बात झगड़े दो भाई, एक ने दूसरे पर गोली चलाई, और फिर उठाया गलत कदम

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां खाने की बात पर हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई पर गोली चला दी। वहीं भाई ने अपने भाई को मृत मानकर खुद पर गोली चलाकर जान दे दी, जहां इस घटनाक्रम में एक भाई की मौत हो गई तो वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, दोनों भाइयों के बीच खाने की बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद एक भाई ने दूसरे भाई पर गोली चला दी। गोली चलाते ही जब उसे लगा कि, उसके भाई की मौत हो गई है, तो खुद पर भी गोली चलाकर सुसाइड कर लिया।

Indore

घटनाक्रम शहर के एरोड्रम इलाके का बताया जा रहा है, जहां बीती रात खाने की बात पर दो भाइयों में विवाद हो गया। दोनों भाइयों में हुआ यह विवाद इतना गंभीर था कि, एक भाई ने दूसरे भाई पर गोली चला दी। वहीं जब उसे लगा कि, उसका भाई मर चुका है, तो युवक ने खुद पर भी गोली चलाकर सुसाइड कर लिया। इस घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी, परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया, तो वहीं दूसरा भाई गंभीर घायल है। गोली चलाने वाले भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई, तो वहीं जिस पर गोली चलाई गई थी। वह गंभीर रूप से घायल है। इधर, पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

घटनाक्रम के वक्त घर पर दोनों भाई मौजूद थे। साथ ही उनकी बहन भी थी। वहीं जब घटनाक्रम घटित हुआ उसके बाद बहन ने पिता को फोन लगाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन दोनों भाइयों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों भाइयों का इलाज शुरू किया गया। इस बीच एक भाई की मौत हो गई, तो वहीं एक भाई गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है, दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई है। वहीं मां का देहांत भी कुछ वक्त पहले ही हुआ है।

ये भी पढ़े- MP News: बॉयफ्रेंड के साथ बेटी कर रही थी गलत काम, देखते ही पिता ने दी मौत की सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+