गर्लफ्रेंड से दोस्ती करने को लेकर चले चाकू, एक की मौत दूसरा घायल!

इंदौर, 23 मई: मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई. इसमें एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, साथ ही इस विवाद में एक अन्य के पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया. पुलिस ने 2 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है. हमले में शामिल इन दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक पर भी अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज होने की बात सामने आ रही है.

indore

युवती के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर चले चाकू

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शुभम के दोस्त का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था, युवती दूसरे युवक के साथ रहने चली गई थी. इसी बात को लेकर मृतक शुभम के दोस्त और युवक के बीच विवाद चल रहा था. विवाद का निपटारा करने युवक के साथ शुभम भी पहुंचा था, जहां बातचीत के दौरान विवाद शुरू हो गया, और आरोपी पक्ष ने शुभम पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके चलते शुभम की मौत हो गई.

गैरेज पर पहुंचकर करने लगे थे मारपीट

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम और उसके साथी ऑटो रिक्शा से आरोपी के गैरेज पर पहुंचे थे, जहां इनमें किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने शुभम पर चाकू से वार कर दिया, जहां उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि शुभम को घायल अवस्था में देख आरोपी ने खुद पर चाकू से वार कर लिया, जिससे वह घायल हो गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+