Indore news: आपस में झगड़े स्कूली बच्चे, एक ने दूसरे के पैर में 108 बार मारे राउंडर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्राइवेट स्कूल में हुए स्टूडेंट के विवाद में एक स्टूडेंट ने दूसरे स्टूडेंट के पैर में 108 बार राउंड मार दिए।

जानकारी के मुताबिक जिस स्टूडेंट के साथ घटनाक्रम घटित हुआ वह और जिन स्टूडेंट्स ने पैर में राउंडर मारे हैं वह सभी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। किसी बात पर विवाद हो जाने के बाद एक पक्ष के स्टूडेंट ने दूसरे पक्ष के स्टूडेंट पर वार करते हुए पैर में लगभग 108 बार राउंडर मारे वहीं 108 बार राउंडर से हुए हमले के बाद स्टूडेंट का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

जानकारी के मुताबिक मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के एक प्रायवेट स्कूल का बताया जा रहा है, जहां 24 नवंबर को बच्चों के बीच आपसी विवाद हो गया था। इसके बाद चौथी कक्षा के छात्र के पैर में उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने राउंडर मार दिए थे। छात्रों ने लगभग 108 बार छात्र के पैर में राउंड से वार किया। वहीं अब इस मामले की शिकायत बाल कल्याण समिति के पास पहुंची है, जिसे समिति ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, अब समिति मामले की जांच में जुट गई है, जहां समिति ने इस मामले को लेकर पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है।

समिति करेगी मामले की जांच

समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि, उन्हें एरोड्रम थाना क्षेत्र के प्रायवेट स्कूल में बच्चों के बीच झगड़े के बाद पैर में 108 बार राउंडर से वार कर देने का मामला सामने आया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस से इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि, इतनी कम उम्र में बच्चों के बीच इस तरह के हिंसक बर्ताव की क्या वजह रही है?, इतना ही नहीं समिति के सदस्यों ने बताया कि, बच्चों के बीच लगातार बढ़ रही हिंसक प्रवत्ति की पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़े- MP Election: मतदान करते हुए बनाई रिल्स, अब इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+