MP Election: मतदान करते हुए बनाई रिल्स, अब इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां मतदान करते हुए रील बनाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है। इसके तहत पुलिस ने ऐसे युवक जिन्होंने वोट देते समय न सिर्फ ईवीएम बैलेट का फोटो खींचा बल्कि उसका रील, वीडियो इत्यादि बनाकर वायरल कर दिया, उन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
शाहपुर पुलिस में एक मामला दर्ज किया है, और अन्य मामलों की तलाश की जा रही है। वहीं अब आने वाले दिनों में इस तरह कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा. इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया है.

कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 66 आई टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसके तहत एक साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। आरोपी ने मतदान करते समय ईवीएम की बेलेट यूनिट का फोटो खींचा। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सामान्य निर्वाचन-2023 के पालन में यह आचार संहिता का भी सीधा उल्लंघन है। इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है।
अन्य स्थानों पर हुई कार्रवाई
मध्य प्रदेश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-128 के तहत पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन लोगों ने मतदान करते वक्त मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए मतदान की फोटो और रियल बना लिए। राजगढ़ जिले में पुलिस ने अब तक दो मामले दर्ज किए हैं, जहां पुलिस अन्य मामलों की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस मतदान के दौरान गोपनीयता भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाई भी नजर आ रही है। इधर, पुलिस अलग-अलग शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है, तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच भी की जा रही है। वहीं अब संभावना है कि, राजगढ़ के अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस तरह की कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़े- MP news: देवास में NIA का छापा, गजवा-ए-हिंद मामले में संदिग्ध से मोबाइल जब्त












Click it and Unblock the Notifications