Indore News: शादीशुदा महिला को देख गलत इशारे करता था पड़ोसी, मिली सख्त सजा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जहां राऊ क्षेत्र में स्थित कॉलोनी में शादीशुदा महिला को पड़ोसी गलत इशारे करता था। वहीं जब आरोपी की यह हरकतें बढ़ गई तो वहीं महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की है।
महिला की ओर से पति को पूरा घटनाक्रम बताने के बाद परिजनों ने पुलिस थाने में आरोपी की शिकायत की है, जहां परिजनों ने बताया कि, लगातार आरोपी महिला को परेशान करता था। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, राऊ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को कॉलोनी में रहने वाला युवक लगातार परेशान करता था, जहां वह महिला का पीछा करता था, तो वहीं महिला को देखकर सिटी भी बजाता था। इतना ही नहीं, आरोपी महिला को गलत इशारे कर मिलने बुलाता था। वहीं युवक की हरकतें लगातार बढ़ने के बाद महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की है। वहीं इसके बाद पति ने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, 17 अक्टूबर के बाद से लगातार युवक की हरकत बढ़ गई थी, जहां युवक पीड़िता को देख सिटी बजाता था, तो वहीं पीड़िता जहां भी जाती थी, उसके पीछे-पीछे उसका पीछा करता था। वहीं कई बार समझाने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो पीड़िता ने यह बात अपने पति को बताई, जिसके बाद पति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore: मुस्लिम लड़की को मंदिर ले जाने की मिली सजा, भाई ने बीच रास्ते पर रोककर पीटा












Click it and Unblock the Notifications