Indore News: 'हमारी जिंदगी में कोई तीसरा आ गया', प्रेमिका और भाई को मार सुसाइड करने वाले प्रेमी का दर्द
इंदौर में डबल मर्डर के बाद सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां युवक ने युवती को गोली मार दी। इतना ही नहीं युवक ने युवती के मौसेरे भाई को भी गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं कुछ देर बाद आरोपी युवक ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है।
इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद घटनाक्रम से पहले युवक के द्वारा परिजनों और मित्रों को भेजा गया एक मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के द्वारा युवती से शादी करने और फिर शादी के बाद किसी और व्यक्ति के दोनों की जिंदगी में आने की बात लिखी गई है।

वायरल मैसेज में लिखी ये बात
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में युवक के द्वारा युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला होना बताया गया है। इतना ही नहीं युवक ने मैसेज में लिखा है की, युवती से उसकी दो बार शादी हो चुकी थी, जहां दोनों ने मंदिर में शादी की थी। वहीं इसके बाद कुछ समय तक दोनों साथ भी रहे, लेकिन फिर किसी तीसरे व्यक्ति की दोनों की जिंदगी में एंट्री हो गई। संभवत: इस पूरे घटनाक्रम को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने तीनों के मोबाइल जप्त कर जांच के लिए भेजे हैं।
पूरा मामला शहर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां युवक ने युवती और उसके भाई को गोली मार दी। वहीं कुछ देर बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार कर जान दे दी। घटनाक्रम स्वामीनारायण मंदिर का बताया जा रहा है, जहां तीनों ने पहले बैठकर बातचीत की, वहीं बातचीत बिगड़ने पर युवक ने गोलियां चला दी। जानकारी के मुताबिक युवक लगातार युवती को परेशान कर रहा था। इसी के चलते युवती का भाई युवक को समझाने पहुंचा था, जहां स्वामीनारायण मंदिर में तीनों ने आपस में बातचीत की, वहीं अचानक मामला बिगड़ गया, और मामला बिगड़ते ही आरोपी युवक ने पिस्तौल निकाल कर युवती और उसके भाई पर गोली चला दी। वहीं इसके बाद युवक भाग कर अरिहंत कॉलेज पहुंचा, जहां कॉलेज कैंपस में कुछ देर बाद युवक ने खुद को गोली मार ली।
ये भी पढ़े- Indore News: एकतरफा प्रेम में लड़की और भाई को गोली मार सुसाइड किया, तीनों की मौत












Click it and Unblock the Notifications