Indore News: एकतरफा प्रेम में लड़की और भाई को गोली मार सुसाइड किया, तीनों की मौत

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में डबल मर्डर के बाद सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां एक तरफा प्यार में युवक में युवती को गोली मार दी। इतना ही नहीं युवक ने युवती के मौसेरे भाई को भी गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं कुछ देर बाद आरोपी युवक ने खुद को गोली मार कर जान दे दी।

पूरा मामला शहर के भंवर कुंआ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक तरफा प्यार में युवक ने युवती और उसके भाई को गोली मार दी। वहीं कुछ देर बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार कर जान दे दी। घटनाक्रम स्वामीनारायण मंदिर का बताया जा रहा है, जहां तीनों ने पहले बैठकर बातचीत की, वहीं बातचीत बिगड़ने पर युवक ने गोलियां चला दी।

Indore

जानकारी के मुताबिक एक तरफा प्यार में युवक लगातार युवती को परेशान कर रहा था। इसी के चलते युवती का भाई युवक को समझाने पहुंचा था, जहां स्वामीनारायण मंदिर में तीनों ने आपस में बातचीत की, वहीं अचानक मामला बिगड़ गया, और मामला बिगड़ते ही आरोपी युवक ने पिस्तौल निकाल कर युवती और उसके भाई पर गोली चला दी। वहीं इसके बाद युवक भाग कर अरिहंत कॉलेज पहुंचा, जहां कॉलेज कैंपस में कुछ देर बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए गए हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं, जहां पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि, आचार संहिता के चलते जहां पुलिस लगातार हथियार जप्त करवा रही है, ऐसी स्थिति में आरोपी युवक के पास पिस्तौल कैसे पहुंची। क्या, यह पिस्तौल लाइसेंसी है, या फिर अवैध, इसे लेकर भी पुलिस जांच में जुटी हुई है। इधर, इस घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जहां बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़े- Indore News: गले में फंदा डाल गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बना रहे बॉयफ्रेंड का पैर फिसला, मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+