इस कारण पति नहीं बनाता था पत्नी से संबंध, फिर एक दिन सास बोली....

इंदौर, 19 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंदौर की रहने वाली युवती का विवाह मुंबई के रहने वाले युवक से हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले युवती से दहेज की मांग करने लगे, जहां आए दिन ससुराल वाले और पति युवती से पैसों की डिमांड करते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। इतना ही नहीं शादी के लगभग 3 साल बाद तक पति ने युवती के साथ संबंध तक नहीं बनाए। वहीं जब युवती ने पति से संबंध बनाने के लिए कहा तो पति ने अपशब्द कहते हुए युवती के साथ जमकर विवाद किया।

सास ससुर ने दी धमकी

सास ससुर ने दी धमकी

पीड़िता ने जब यह सारी बात अपने सास ससुर को बताई तो पीड़िता की सास ने बेटे का बौद्धिक और शारीरिक विकास ना होने की बात पीड़िता से कही। इतना ही नहीं सास ससुर ने पीड़िता के साथ विवाद करते हुए उसे जान से मारने तक की धमकी दे डाली। उधर, सास ससुर और पति लगातार पीड़िता से दहेज की मांग कर रहे थे, जिसके चलते पति ने उसे घर से भी निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता इंदौर स्थित अपने मायके आ गई, और यहां आकर उसने पुलिस से शिकायत की है।

लगातार कर रहे थे दहेज की मांग

लगातार कर रहे थे दहेज की मांग

पीड़िता ने पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए बताया कि, पीड़िता की शादी मुंबई में रहने वाले युवक से साल 2019 में हुई थी, जहां पीड़िता के परिवार ने उसे दहेज में 7 लाख और शादी में लगभग 25 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन बावजूद इसके पति और ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। इतना ही नहीं जब ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए उसे मायके इंदौर भेज दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई से अपने मायके इंदौर आकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची, जहां उसने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से की है। वहीं पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जहां अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इन दिनों महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां दहेज प्रताड़ना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+