Indore News: गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को किया बदनाम, पति की साजिश का पर्दाफाश
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को बदनाम करने की साजिश रची। वहीं साजिश में पति का साथ गर्लफ्रेंड ने भी दिया, और दोनों ने मिलकर पत्नी को बदनाम कर दिया। दोनों ने ही पत्नी के फोटो सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर दिए
इतना ही नहीं सोशल मीडिया साइट पर अपलोड किए गए फोटो में पति की गर्लफ्रेंड ने अलग-अलग तरह की अश्लील कमेंट भी की, जिसके बाद जब पत्नी को इस बात की जानकारी होगी तो पत्नी ने पति और गर्लफ्रेंड के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की शिकायत पुलिस से की है, जहां पत्नी ने पुलिस को बताया कि, पति और उसकी गर्लफ्रेंड ने उसकी सोशल मीडिया साइट पर गलत आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड किए हैं। वहीं इन अश्लील फोटो पर पति की गर्लफ्रेंड ने अभद्र टिप्पणी की है। वहीं इसकी जानकारी जब पत्नी को लगी तो पत्नी ने पुलिस से उसकी शिकायत की है। बताया जाता है कि, पत्नी के द्वारा की गई दहेज प्रताड़ना की शिकायत से बौखला कर पति ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पत्नी से मिली शिकायत के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है, जहां पुलिस ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं पीड़िता के आरोप पर पुलिस ने जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़िता ने बताया की, पति की ओर से लगातार उसे प्रताड़िता किया जाता है, जिसके पीछे उसकी गर्लफ्रेंड है. यही कारण है की लगातार दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनती है.
ये भी पढ़े- Indore News: शादीशुदा महिला को देख गलत इशारे करता था पड़ोसी, मिली सख्त सजा












Click it and Unblock the Notifications