Indore News: गले में फंदा डाल गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बना रहे बॉयफ्रेंड का पैर फिसला, मौत
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जहां दोस्त को वीडियो कॉल कर अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में 11वीं के छात्र की फंदा लगने से मौत हो गई। पूरा मामला शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कंडीलपुरा इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
घटनाक्रम सोमवार शाम का बताया जा रहा है, जब घर में कोई नहीं था, तब युवक ने अपनी दोस्त को वीडियो कॉल किया, और देखते ही देखते फांसी के फंदे से झूल गया। परिजनों ने बताया कि, युवक लड़की को अप्रैल फूल बना रहा था, लेकिन स्टूल फिसलने के चलते युवक की मौत हो गई।

मामला शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कंडिलपुरा इलाके का है, जहां रहने वाले 18 वर्षीय युवक को गर्लफ्रेंड के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। युवक गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बना रहा था, और गले में फांसी का फंदा डाल वीडियो कॉल कर मजाक कर रहा था, इतने में ही युवक का पैर फिसलने के चलते स्टूल गिर गया, और युवक फांसी के फंदे से झूल गया, जिस समय युवक ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया, उस वक्त घर में कोई भी परिवार का सदस्य मौजूद नहीं था। यही कारण रहा कि, युवक फांसी के फंदे से झूल गया, और उसकी मौत हो गई।
घटनाक्रम के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे पर लटका देख पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के साथ शव को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता इंदौर कलेक्ट्रेट में एसडीएम के ड्राइवर हैं, तीन बेटों में मृतक सबसे छोटा है। इधर, इस घटनाक्रम के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सपोर्ट कर दिया है।
ये भी पढ़े- Indore News: पति की मौत के बाद दोस्त ने दिया धोखा, प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया












Click it and Unblock the Notifications