शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने जाता था बॉयफ्रेंड, पति ने जताया ऐतराज तो दी ऐसी सजा

इंदौर, 16 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों अपराध लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि, आए दिन दिनदहाड़े बदमाश मारपीट और अलग-अलग तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक घटनाक्रम एक बार फिर इंदौर से निकलकर सामने आया है, जहां शादीशुदा गर्लफ्रेंड से आए दिन बॉयफ्रेंड मुलाकात करता था, जिस पर जब पति ने आपत्ति ली तो बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पति को जमकर पीटा। वहीं इस पिटाई से बचकर निकले पति ने पुलिस थाने पहुंच कर मारपीट करने वाले युवक और अन्य लोगों पर मामला दर्ज कराया है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

मारपीट करने वाले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पति को किडनैप कर गाड़ी में बिठा लिया, जहां गाड़ी में बैठा कर युवक और उसके दोस्तों ने गर्लफ्रेंड के पति से जमकर मारपीट की, इतना ही नहीं यह लोग पीड़ित को खाली मैदान में ले गए, जहां उसे लाठी और डंडों से पीटा। वहीं इसके बाद जैसे-तैसे पीड़ित इन युवकों के चंगुल से बचकर निकला। पीड़ित, परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पत्नी से दोस्ती पर पति को था एतराज

पत्नी से दोस्ती पर पति को था एतराज

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक ने अब से कुछ समय पूर्व ही युवती से शादी की है, जिसके बाद युवती और मारपीट करने वाले युवक के बीच दोस्ती चली आ रही थी, जिससे पति को एतराज था। देर रात युवक जब घर से निकला, तब आरोपी ने अन्य दोस्तों के साथ उसका अपहरण कर उसे अपनी कार में बैठा लिया, जहां आरोपियों ने युवक के साथ लगभग 3 घंटे तक जमकर मारपीट की, इतना ही नहीं आरोपी युवक को मारपीट करते हुए घुमाते रहे, जहां हालत बिगड़ने पर उसे सड़क किनारे छोड़ कर भाग निकले।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया

युवक के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उधर, घायल युवक का इलाज फिलहाल जारी है, जहां मारपीट के चलते युवक को काफी चोट आई है। देखा जाए तो शहर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद होते चले जा रहे हैं। यही कारण है कि, लगातार मारपीट और अन्य तरह के वारदात शहर में सामने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+