Success story : दिव्यागों ने दिखाया दम, कैफे खोलकर शुरू किया खुद का बिजनेस

इंदौर, 2 अगस्त: कहते हैं मंजिले उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इन्हीं पंक्तियों को साकार कर दिखाया है, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के दिव्यांग जनों ने, जहां दिव्यांग जनों के एक ग्रुप में हिम्मत दिखाते हुए स्वरोजगार का सपना साकार किया है। इन दिव्यांग जनों ने कैफे की शुरुआत की है। मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास कर रही है, जहां कई अलग-अलग तरह की योजनाएं भी मध्यप्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लाई गई हैं।

टेलिफोन नगर में चालू किया कैफे

टेलिफोन नगर में चालू किया कैफे

इंदौर जिले में दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल की जा रही है। इसी तारतम्य में इंदौर के बौद्धिक दिव्यांगजनों ने एक कैफे की स्थापना की है। यह कैफे उनके द्वारा टेलिफोन नगर में चालू किया गया है। इस कैफे के शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी ने किया। मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास कर रही है, जहां कई अलग-अलग तरह की योजनाएं भी मध्यप्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लाई गई हैं।

"अरूणाभ'' के विशेष बच्चों द्वारा संचालित किया जाएगा

इंदौर शहर में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पंजीकृत संस्था ''अरूणाभ'' दिव्यांगजन (विशेष बच्चों) को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कौशल विकास एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से रोज़गार एवं आजीविका के साधन उपलब्ध कराने में प्रयासरत है। इसी कड़ी में विशेष बच्चों को प्रशिक्षित कर संस्था अरूणाभ द्वारा टेलीफोन नगर में कैफे आरंभ किया गया है। कैफे का शुभारंभ सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा किया गया। कैफे का संचालन "अरूणाभ'' के विशेष बच्चों द्वारा ही संचालित किया जाएगा।

पिज्जा, कॉफी, ज्यूस बनाकर दिखाया

पिज्जा, कॉफी, ज्यूस बनाकर दिखाया

शुभारंभ अवसर पर बौद्धिक दिव्यांग बच्चों द्वारा सांसद शंकर लालवानी को पिज्जा, कॉफी, ज्यूस बनाकर दिखाया। सांसद शंकर लालवानी ने इसका स्वाद लिया और सराहना की है। इस मौके पर बौद्धिक दिव्यांग तेजस द्वारा गाना गाकर सुनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की बेक, संस्था सक्षम की राष्ट्रीय सहसचिव स्वाति धारे, संस्थापक आशीष कुट्टी आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+