ब्राण्ड इंदौर दुनिया में छा गया...'धन्यवाद इंदौर' में CM Shivraj ने कही बड़ी बात

प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के बाद इंदौर में 'धन्यवाद इंदौर' सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सीएम शिवराज ने सहभागिता की है.

indore

Recommended Video

      भोपाल: फिर दिखा CM का अनूठा अंदाज, भट्टी के लिए चलाई धौंकनी

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 'धन्यवाद इंदौर' सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सीएम शिवराज ने सहभागिता की और भारतीय प्रवासी दिवस तथा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने में अभूतपूर्व सहयोग देने तथा कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे। सीएम शिवराज ने कहा की, अपनी और आप सबकी ओर से पूज्य मां अहिल्याबाई जी के चरणों में प्रणाम करता हूं। उनकी कृपा सदैव हम पर और इंदौर पर बनी रहे। आपने इंदौर को ग्लोबल बना दिया है, मैं आपके अभूतपूर्व सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अद्भुत है अपना इंदौर। इंदौर एक शहर नहीं है, एक परिवार है। इंदौर एक विचार है। इंदौर एक संस्कार है। इंदौर परिवार ऐसा कि जो ठान लेता है कि हमें करके दिखाना है, तो दिखा देता है। स्वच्छता के लिए ठाना और करके दिखा दिया।

      सीएम शिवराज ने कही ये बात

      सीएम शिवराज ने कहा की, स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण रक्षा में भी इंदौर आगे है। वॉटर प्लस शहर इंदौर, पर्यावरण मित्र शहर अपना इंदौर है। हर एक व्यक्ति जागरुक था कि इंदौर को कोई दाग न लगे। सचमुच में आपने कमाल कर दिया है। दुनिया के कोने-कोने से आये अतिथियों का इंदौर ने इतने आत्मीय भाव से स्वागत किया और अपने घरों में ऐसे आत्मीय भाव से रखा कि जाते समय उनकी आंखों में आंसू थे और उन्होंने कहा कि यह परिवार हमारा है। ये हमारे भाई-बहन हैं। सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया, यह भाव इंदौर का है। ब्राण्ड इंदौर दुनिया में छा गया और इस ब्राण्ड इंदौर का पूरा उपयोग मैं मध्यप्रदेश की इकोनॉमी को बढ़ाने में करूंगा। प्रदेश की ग्रोथ का इंजन इंदौर बन गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि इंदौर दुनिया में स्वच्छता के अलावा कई मामलों में अग्रणी होगा। लोग कह रहे हैं कि अब इंदौर हेल्थ सिटी, एजुकेशन सिटी, स्टार्टअप सिटी बनेगा और आपके सहयोग से हम ऐसा इंदौर बनाकर रहेंगे।

      सफलतापूर्वक संपन्न हुए आयोजन

      देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जहां इन दोनों ही आयोजनों में आए प्रवासी मेहमानों को इंदौर का आतिथ्य सत्कार खूब पसंद आया है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रवासी मेहमानों का दिल इंदौर की खूबसूरती ने जीत लिया। यही कारण रहा है, सम्मेलन में शामिल हुए मेहमानों ने इंदौर की जमकर सराहना की है।

      ये भी पढ़े- MP Weather update : दिन में गर्मी, रात में सर्दी, मालवा-निमाड़ अंचल में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+