Indore News: इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, किसके पास पहुंचा मेल, जानिए

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एअरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी भरा मेल सिक्योरिटी कमांडेंट के पास पहुंचा है, जहां इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा में वृद्धि कर दी गई है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इस मामले को लेकर एरोड्रम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है, जहां पुलिस साइबर सेल की मदद से यह पता कर रही है कि, आखिर मेल किसके द्वारा भेजा गया है।

Indore

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर को बम से उड़ने की धमकी मिली थी। यह धमकी राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिले एक पत्र में दी गई थी, जिसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिले धमकी भरे खत के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, इस पत्र में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का नाम लिखा हुआ था। वहीं अब इस घटनाक्रम के बाद पुलिस अलर्ट है, जहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिले इस धमकी भरे पत्र में महाकाल मंदिर समेत देश के अलग-अलग स्थान पर स्थित रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को आतंक के संगठन जैश ए मोहम्मद का जम्मू कश्मीर एरिया कमांडर बताया था। खत में 30 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन और 2 नवंबर को महाकाल मंदिर को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। राजस्थान के हनुमानगढ़ में रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिले इस पत्र की शिकायत पुलिस से की गई है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, इस आतंकी संगठन ने भेजा खत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+