Indore News: इंदौर ने भरी विकास की उड़ान, लाखों के कामों का हुआ भूमिपूजन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास की रफ्तार भर रही है, जहां लगातार शहर में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि, शहर में किया जा रहे विकास कार्यों की संख्या में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक राकेश शुक्ला गोलु द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 में रूपये 732.73 लाख की लागत से अग्रसेन चौराहा से नवलखा चौराहा होते हुए, तीन ईमली चौराहा तक सडक सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य मनीष मामा शर्मा, पार्षद मृदुल अग्रवाल, रूपा दिनेश पांडे, पूर्व एमआईसी सदस्य शोभा रामदास गर्ग, अन्य जनप्रतिनिधि व बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय पार्षद मृदुल अग्रवाल द्वारा आभार माना गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, बसंत पंचमी के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 में रूपये 732.73 लाख की लागत से अग्रसेन चौराहा से नवलखा चौराहा होते हुए, तीन ईमली चौराहा तक सडक सौन्दर्यीकरण कार्य का भुमिपुजन किया गया है, क्षेत्रीय विधायक श्री शुक्ला जी द्वारा अपनी विधान सभा के लिये लगातार सजग रहे जिसका परिणाम रहा है कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में 2 आदर्श सडक का भूमिपूजन किया गया।
महापौर जी ने कहा कि हमारी परिषद ने इंदौर की आगामी जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए, पेयजल व्यवस्था के साथ ही यातायात प्रबंधन हेतु प्लान तैयार किया जाकर, कार्य प्रारम्भ किया है, जिसके लिये निगम परिषद के गठन के सवा साल में इंदौर में मां नर्मदा के चौथे चरण को पारित कर अमलीजामा पहनाने का काम किया है।
विधायक राकेश शुक्ला गोलु ने कहा कि, मैं महापौर का हृदय से आभार करता हॅू, और यह विश्वास करता हॅू कि विधानसभा 03 को मॉडल विधानसभा बनाएगे, महापौर के निर्देशन में यह सडक इंदौर की सबसे अच्छी और आदर्श सडक बनेगी, इसी क्रम में आज महापौर की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 में रुपए 394.93 लाख की लागत से रीगल चौराहा से मधुमिलन चौराहा तक तथा रूपये 732.73 लाख की लागत से अग्रसेन चौराहा से नवलखा चौराहा होते हुए, तीन ईमली चौराहा तक सडक सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में चला ई-रिक्शा चेकिंग अभियान, अब तक इतनी गाड़ियों पर कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications