Indore News: हर्षोल्लास से मनाई देवी अहिल्या जयंती, मंत्री से लेकर महापौर तक भक्ति में डूबे

इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी शताब्दी वर्ष जयंती के अवसर पर राजवाड़ा उद्यान में स्थापित उनकी प्रतिमा पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अश्विन शुक्ल, अभिषेक बबलू शर्मा एवं पार्षदों, अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Indore

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, लोक माता मां अहिल्यादेवी होल्कर की 300 वी शताब्दी वर्ष जयंती वर्ष को हर्ष उल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाने के क्रम में शहर के समस्त 85 वार्डों में आयोजित समारोह के तहत मां अहिल्या के चित्र पर क्षेत्रीय पार्षदों, संगठन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती की पूर्व संध्या पर सादर कलांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लंबे वक्त के बाद ताई और भाई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच नजदिकीयां देखने मिली।

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की जयंती से पहले तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें से एक कार्यक्रम गांधी हॉल में सादर कलांजलि के रूप में आयोजित किया गया था, जिसमें ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाई यानि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत शहर के तमाम प्रबुद्धजन नजर आ रहे थे।

पिछले दिनों शहर में हुए अक्षय बम कांड के बाद ताई सुमित्रा महाजन के बयानों को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जहां अब ताई और भाई मंच पर एक साथ अहिल्या जयंती के कार्यक्रम पर चर्चा करते नजर आए हैं, जहां ताई और भाई की करिबी सियासत में सुर्खियां बन गई है।

देवी अहिल्या बाई होलकर की जयंती के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में CM डॉ. मोहन यादव ने हिस्सा लिया है.

ये भी पढ़े- 'सभी को सपने देखने का हक है', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसके लिए कही ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+