Delhi Election Result: दिल्ली की जीत का इंदौर में जश्न, जमकर चले पटाखे, खूब बटी मिठाई
Delhi Election Result में 27 साल बाद BJP ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है, जहां भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा इंदौर नगर, जिला एवं भाजयुमो द्वारा संयुक्त रूप से जश्न मनाया गया।
इस दौरान लड्डू खिलाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा करवाया, इसके पश्चात नेताओं ने कार्यकर्ताओं और राहगीरों का मुँह मीठा करवाकर बधाई दी।

राजवाड़ा पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला को लड्डू खिलाकर एक-दूसरे का मुँह मीठा करवाया, इसके पश्चात नेताओं ने कार्यकर्ताओं और राहगीरों का मुँह मीठा करवाकर बधाई दी। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर हर्ष नृत्य भी किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर हर्ष व्यक्त किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से आतिशबाजी भी की है। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी टीनु जैन मौजूद रहे।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि, दिल्ली की जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, नीतियों और विकास पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। दिल्ली की जनता ने आप की झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकाराते हुए भाजपा के विकास के एजेंडे पर मोहर लगाई है।
जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कहा कि, दिल्ली का दिल भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ था, दिल्ली के दिल में प्रधानमंत्री मोदी थे, यह दिल्ली की जनता ने बता दिया है, यह जीत दिल्ली के कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के विश्वास और मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे चहुंमुखी विकास की जीत है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री अंजू माखीजा, सूरज केरो, रामदास गर्ग, मुकेश राजावत, पद्मा भोजे, विजय मालानी, श्रेष्ठा जोशी, महेश पालीवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप गहलोत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- Delhi Chunav Result: प्रवेश वर्मा का MP से खास कनेक्शन, किस राजनेता के हैं दामाद, जानिए












Click it and Unblock the Notifications