MP Indore से है खतरनाक आतंकी सरफराज मेमन का कनेक्शन, मुंबई पुलिस को तलाश, NIA का अलर्ट
आतंकी सरफराज को लेकर NIA के जरिए जारी अलर्ट के बाद मुंबई में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एजेंसी को अभी तक मिले इनपुट के मुताबिक सरफराज एमपी के इंदौर का रहने वाला है।

Dangerous terrorist Sarfaraz Memon: मायानगरी मुंबई पुलिस के लिए टेंशन बने 'खतरनाक' ई-मेल के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जांच एजेंसी एनआईए का अलर्ट जारी होने के बाद शक की सुई सरफराज मेमन पर है। जिसका मध्य प्रदेश के इंदौर से कनेक्शन होने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने सरफराज के बारे में इंदौर पुलिस को भी जानकारी भेजी हैं। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से इंदौर का ही रहने वाला है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी आतंकी सरफराज मेमन को खोज रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक मुंबई में बड़ी वारदात के इरादे से घूम रहा शख्स आतंकी सरफराज मेमन ही है। जो मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को भी सूचना भेजी है। सरफराज यहां चंदन नगर इलाके की ग्रीन पार्क कालोनी का रहने वाला बताया गया है। जिसके बाद एमपी पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। सूत्रों की माने तो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट के आधार पर जिस इलाके का जिक्र आया है, वहां ख़ुफ़िया ढंग से पूछताछ और पड़ताल भी चल रही हैं।

जांच एजेंसी NIA के मुताबिक आतंकी ने पाकिस्तान, चीन और हांगकांग में ट्रेनिंग ली हैं। अभी तक मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसी को संदिग्ध ई-मेल 3 फरवरी को मिला था। जिसमें ई-मेल भेजने वाले ने तालिबान का मेंबर होने का दावा किया था। आपको बता दें कि एमपी सिमी आतंकियों का गढ़ रहा है। खासतौर पर मालवा बेल्ट के खंडवा, इंदौर से कई कुख्यात सिमी सदस्य पकड़े जा चुके हैं। जबलपुर के गोहलपुर इलाके से कई आरोपियों का कनेक्शन निकल चुका हैं। हाल ही में पीआईएफ को लेकर भी कई बड़ी कार्रवाई हुई हैं। फिलहाल पुलिस सरफराज और उससे जुड़े लोगों की हिस्ट्री का भी पता लगाने की कोशिश कर रही।












Click it and Unblock the Notifications