इंदौर नगर निगम एक्शन मोड में, अब अपराधी बल्लू बलराम माली की अवैध इमारत को ढहाया
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। अपराधियों, बदमाश और माफिया की सम्पति पर इंदौर नगर निगम बुलडोजर चला रही है। पहले कम्प्यूटर बाबा फिर हिस्ट्रीशीटर रमेश तोमर, इनके बाद नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां और अब अपराधी बल्लू बलराम माली की अवैध इमारत को ढहाया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इंदौर के एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि पिछले कई दिनों से इंदौर शहर में माफियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई चल रही है। अब इंदौर नगर निगम सीमा क्षेत्र के पालदा गांव में बल्लू बलराम माली नाम के एक अपराधी की अवैध इमारत को ढहाए जाने की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications