क्रिकेट के साथ-साथ अब स्वच्छता में दम दिखाएंगे वेंकटेश अय्यर, मिल गई कैप्टन कैप
इंदौर, 8 सितंबर : देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब स्वच्छता का सिक्सर लगाने की तैयारी कर रहा है, जहां इसके लिए तमाम तरह के प्रयास शहर में किए जा रहे हैं। वहीं शहर में स्वच्छ अमृत महोत्सव 2020 के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से 56 दुकान परिसर में इंक्रेडिबल इंदौर टीम की लॉन्चिंग की गई। इस टीम में इनक्रेडिबल कैप्टन के रूप में ब्रांड एंबेसडर बनाए गए क्रिकेटर वेंकटेश्वर को कैप्टन के पहनाई गई। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

हम फिर से इतिहास रचाएंगे- महापौर
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, हम फिर से इतिहास रचेंगे, स्वच्छता में 5 बार नंबर बनाने के बाद। इस लीग को भी जरूर जीतेंगे ,और इंदौर के युवा टूरिस्ट प्लेसेस पर इनोवेशन के साथ-साथ स्वच्छता के अभियान को आगे ले जाएंगे। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता का पंच लगाने के बाद अब स्वच्छता का छक्का लगाने की तैयारियों में जुटा हुआ है, जहां इसी को लेकर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जा रहे।

लगाना है स्वच्छता का छक्का
क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने कहा कि, क्लीन नेस्ट सिटी ऑफ इंडिया ही नहीं, बल्कि सबसे क्रिएटिव सिटीज ऑफ इंडिया भी हम बने, जो हमारे आईडियाज होंगे स्वच्छता को लेकर हम उसको अपना समझ कर करें, और रिस्पांसिबिलिटी बढ़ाएं और स्वच्छता का छक्का लगाएं। शहर के 56 दुकान पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। साथ ही आम नागरिकों ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर शहर
इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांच बार नंबर वन आया है. वहीं अब इंदौर स्वच्छता में छक्का लगाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के कारण इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन कर उभर रहा है. यही कारण है कि, स्वच्छता का सीक्रेट जानने अलग-अलग देशों और राज्यों से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का दल इंदौर आता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications