इंदौर: सीपीएम कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, फिर फेंके CAA विरोधी पैंफलेट
Recommended Video
इंदौर। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के कार्यकर्ता ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। इस दौरान सीपीएम कार्यकर्ता ने आग लगने के साथ ही अपने हस्ताक्षर किए गए पैंफलेट भी फेंके। सीपीएम के कार्यकर्ता को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझाई और घायल कार्यकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से सामने आया है।

CPM कार्यकर्ता ने बांटे पर्चे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला इंदौर जिले के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। यहां दर्जी का काम करने वाले 65 साल के रमेश प्रजापत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता है। शुक्रवार को रमेश प्रजापत गीता भवन चौराहे पर खड़े होकर राह चलते लोगों को पहले पैम्फलेट बांटे और फिर खुद को आग लगा ली। उनकी हालत फिलहाल गंभीर है। 'लाल सलाम' लिखे इन पैम्फलेट में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और अशफाकउल्ला खान और बी. आर. आंबेडकर की तस्वीरें थीं और आखिर में एक गीत की चंद लाइनें लिखी थीं- 'तू हिंदू बनेगा ना मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा।'
पीड़ित की हालत गंभीर
तुकोगंज के थाना प्रभारी निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि '72 वर्षीय रमेशचंद्र प्रजापत ने गीता भवन चौराहे पर कथित रूप से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। उन्होंने बताया कि इस घटना में में बुरी तरह झुलसे प्रजापत को गंभीर हालत में शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 'मरीज फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने खुद को आग क्यों लगायी।'
पर्चों को आत्मदाह की वजह से जोड़ना जल्दबाजी
श्रीवास ने तसदीक की कि मौके पर मिली प्रजापत की थैली से कुछ पर्चे मिले हैं जिन पर सीएए आदि विषयों के विरोध में बातें छपी हैं। थाना प्रभारी ने हालांकि कहा कि, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल इन पर्चों को प्रजापत के आत्मदाह की वजह से जोड़ना जल्दबाजी होगी।'












Click it and Unblock the Notifications