Indore: पार्षदों ने महापौर को बताई वार्डों की समस्या, जल्द से जल्द होगा समाधान

इंदौर में विकास यात्रा से पहले महापौर ने पार्षद और अधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें पार्षदों ने महापौर को वार्ड की समस्या से अवगत कराते हुए समस्याओं का निकाकरण करने की बात कही है.

indore

Recommended Video

    इंदौर: G-20 को लेकर तैयारियां तेज,बैठक में दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में विकास यात्रा निकालने को लेकर तैयारियां जारी है, जहां इसी को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पार्षदों और अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्षदों की नाराजगी निकलकर सामने आई है। पार्षदों ने अधिकारियों की शिकायत महापौर से की, पार्षदों की ओर से मिली शिकायत के बाद महापौर ने अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए काम करने की हिदायत दी है। उधर, पार्षदों और अधिकारियों के बीच चली खींचातानी के बाद एक बार फिर पार्षदों और अधिकारियों में मतभेद खुलकर सामने आ रहा है।

    पार्षदों ने कही ये बात

    विकास यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजित इस बैठक में जैसे ही महापौर ने अपने-अपने वार्डों में विकास यात्रा संपन्न कराने की बात पार्षदों से कही, वैसे ही पार्षदों का गुस्सा सामने आ गया, जिसमें पार्षदों ने अधिकारियों पर लापरवाही करने और काम ना सुनने के आरोप लगाए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ पार्षदों ने वार्ड में एक काम नहीं होने पर विकास यात्रा नहीं निकाल पाने की बात तक महापौर से कह डाली। साथ ही कुछ पार्षदों ने वार्ड में काम नहीं होने और वार्डों के हालात खराब हो जाने की जानकारी महापौर को दी। कुछ पार्षदों ने अधिकारियों के वार्ड में अनुपस्थित होने की शिकायत भी महापौर से की है। बताया जा रहा है कि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद नगर निगम की ओर से कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है।

    महापौर की अधिकारियों को दो टूक

    विकास यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में हुए पूरे घटनाक्रम के बाद महापौर भी अधिकारियों पर नाराज नजर आए, जहां उन्होंने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि ढाई साल आपको जो करना था आपने कर लिया, अब चुने हुए जनप्रतिनिधियों के हिसाब से काम करना होगा। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो खुद तय कर लीजिए कि नतीजे क्या होंगे, हम 5 साल के लिए हैं, हमारे पास होने के लिए कुछ नहीं है, आपको यह मैसेज जिसको पहुंचाना है पहुंचा दीजिए, कुल मिलाकर देखा जाए तो विकास यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में सामने आई पार्षदों की नाराजगी यह बताती है कि अधिकारियों की मनमानी नगर निगम में कम होने का नाम नहीं ले रही, जिसके चलते शहर विकास के मामले में पिछड़ता नजर आ रहा है।

    ये भी पढ़े- Indore पुलिस ने CM Shivraj के समक्ष दिया प्रजेंटेशन, इस नवाचार की हुई जमकर तारीफ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+