सावधान! नए लक्षणों के साथ कोरोना कर रहा अटैक, महसूस होने पर तुरंत कराएं जांच

इंदौर, 11 जुलाई: देशभर के साथ-साथ अब प्रदेश में भी कोरोना का संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है, जहां लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग भी अब टेंशन में आ गया है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नजर डालें तो इसमें सर्वाधिक मामले प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से निकल कर सामने आ रहे हैं। साथ ही साथ प्रदेश के अन्य जिलों से भी कोरोना संक्रमण के मामले निकलते चले जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के मामले नए लक्षणों के साथ जांच में निकल कर सामने आ रहे हैं, जिसके बाद अब लोगों में डर का माहौल है, तो वहीं लोगों ने एक बार फिर सावधानी के साथ कोरोना गाइडलाइन को अपनाना शुरू कर दिया है।

इंदौर में सामने आए 70 नए मामले

इंदौर में सामने आए 70 नए मामले

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण किस तरह लगातार बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, पिछले कुछ दिनों से लगातार मरीजों की संख्या 50 से ज्यादा सामने आ रही है। वहीं पिछले 24 घंटों की यदि बात की जाए तो इंदौर में 70 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, तो वहीं 70 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हो गई। उधर, प्रदेश के अन्य शहरों में भी लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट नजर आ रहा है।

इन लक्षणों के दिखने पर रहना होगा सावधान

इन लक्षणों के दिखने पर रहना होगा सावधान

कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ता चला जा रहा है, जहां अबकी बार कोरोना संक्रमण नए लक्षणों के साथ सामने आ रहा है, जिसमें मुख्य रुप से सर्दी, खांसी और बुखार तो है ही, लेकिन इसके साथ अब उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंच रहे मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो 4 दिन से ज्यादा बुखार रहने पर कोविड की जांच करानी चाहिए, साथ ही यदि उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी है, तो भी कोविड की जांच आवश्यक है।

मरीजों को नहीं पड़ रही भर्ती करने की आवश्यकता

मरीजों को नहीं पड़ रही भर्ती करने की आवश्यकता

एक तरफ जहां प्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ राहत की बात यह है कि, कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही, जहां यह मरीज होम आइसोलेशन में सामान्य दवाओं के सेवन और प्राथमिक इलाज से ही ठीक हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण को शुरुआती दौर में ही रोका जा सकता है, यदि लोग सावधानी रखें तो कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जा सकती है।

अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा स्वास्थ्य विभाग

अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा स्वास्थ्य विभाग

प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अब अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार बढ़ रहे आंकड़ों पर नजर रखी जा रही है, तो वहीं मरीजों तक हर संभव स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की भी कोशिश की जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग में आमजन से भी सावधानी रखने की अपील की है।

आमजन को रखनी होंगी ये सावधानियां

आमजन को रखनी होंगी ये सावधानियां

यदि आप भी मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग भी करते रहें। इसी के साथ भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करें। समूह में ना खड़े रहे, और किसी भी व्यक्ति से आवश्यक दूरी का पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+