MP: इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने की बात पर हुआ विवाद, दो गुटों में जमकर चले चाकू
इंदौर, 27 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों अपराध लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां अलग-अलग तरह के घटनाक्रम दिन प्रतिदिन ने सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही घटनाक्रम शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने की बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। दो गुटों में शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि, एक गुट ने दूसरे गुट पर चाकू बाजी कर दी, जिसके चलते चाकूबाजी की इस घटना में कई युवक घायल हो गए, तो वहीं एक युवक की मौत की सूचना भी सामने आ रही है। वहीं घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
शहर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में गड़बड़ी पुल के पास मल्टी में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने की बात को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत की सूचना है, तो वहीं घटना में 3 से 4 युवक घायल बताए जा रहे हैं, जिनका एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच हुए विवाद चल रहा था। जहां एक गुट के लोग घूमने निकले, तभी दोनों गुटों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हो गई।
लगातार सामने आ रहे घटनाक्रम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों अपराधियों का सिलसिला लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नजर आ रहे हैं कि, आए दिन चाकूबाजी जैसे घटनाक्रम शहर में सामने आते हैं। वहीं पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन बावजूद इसके कोई खास सफलता मिलती नजर नहीं आ रही। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में पुलिस को अपराधियों के खिलाफ मुहिम छेड़ने की आवश्यकता है, जिससे इस तरह के अपराध करने वाले अपराधियों के बुलंद हौसले टूट सके।












Click it and Unblock the Notifications