MP: नगर निगम चुनाव का रण कांग्रेस हारी, अब नेता प्रतिपक्ष को लेकर मंथन जारी
इंदौर, 20 जुलाई: नगर निगम चुनाव के रण में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं अब जनमत को स्वीकारते हुए कांग्रेस ने विपक्ष में बैठकर जनता की आवाज बुलंद करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जहां कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष किसे बनाया जाए, इसे लेकर मंथन का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के विकास की कमान जनता ने एक बार फिर बीजेपी हाथ सौंपी है, जहां जनता ने बीजेपी को बहुमत देते हुए, सरकार चलाने की जिम्मेदारी दी, तो वहीं जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बैठाकर जनता की आवाज बुलंद करने का दायित्व भी सौंपा है. वहीं जनता की ओर से मिले जनमत को स्वीकारते हुए कांग्रेस ने भी अब नेता प्रतिपक्ष चुनने की प्रकिया तेज कर दी है, जहां कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए कई अनुभवी नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से चिंटू चौकसे, फौजिया शेख अलीम और विनीतिका दीपू यादव के नाम शामिल हैं।

इन नेताओं के नाम पर चर्चा जारी
विधानसभा दो में एक बार फिर कांग्रेस का झंडा बुलंद करने वाले वरिष्ठ पार्षद चिंटू चौकसे का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है, जहां नेता प्रतिपक्ष बनने की दौड़ में चौकसे सबसे आगे नजर आ रहे हैं. उधर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रही वरिष्ठ पार्षद फौजिया शेख अलीम का दावा एक बार फिर मजबूत माना जा रहा है, जहां यदी कांग्रेस ने एक बार फिर विपक्ष की कमान महिला के हाथ सौंपने का मन बनाया, तो इसमें फौजिया शेख अलीम को फायदा मिल सकता है. वहीं विनितिका दीपू यादव का नाम भी नेता प्रतिपक्ष बनने की दौड़ में शामिल नजर आ रहा है.
जनता की आवाज बुलंद करने करने की तैयारी
देखा जाए तो कांग्रेस भले ही नगर निगम चुनाव का रण हार गई हो, लेकिन अब कांग्रेस विपक्ष में बैठकर जनता की आवाज बुलंद करने की तैयारियों में जुट गई है, जहां कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष किसे बनाया जाए इसे लेकर मंथन का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस कब तक नेता प्रतिपक्ष की गुत्थी सुलझा दी है, और आखिर कब तक नेता प्रतिपक्ष घोषित करती है।












Click it and Unblock the Notifications