Indore News : इंदौर में पं. प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा, MLA संजय शुक्ला घर-घर जाकर दे रहे आमंत्रण

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर शिव पुराण कथा की पावन धारा बहने की तैयारी जारी है, जहां आगामी 24 से 30 नवंबर तक होने वाली शिव पुराण कथा को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस एमएलए संजय शुक्ला की ओर से कराई जाने वाली श्री शिव पुराण कथा को लेकर घर-घर लोगों को आमंत्रण पहुंचाया जा रहा है, जहां खुद विधायक संजय शुक्ला घर-घर जाकर लोगों को शिव पुराण कथा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस दौरान विधायक संजय शुक्ला लोगों को 12 ज्योतिर्लिंगों के महात्म्य से परिपूर्ण एक पुस्तक व आमंत्रण पत्र का वितरण कर सपरिवार कथा में पधारने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

कथा को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू

कथा को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू

आगामी 24 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली शिव पुराण कथा किला मैदान स्थित दलाल बाग में आयोजित की जाएगी, जहां कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव भक्तों को शिव पुराण कथा सुनाएंगे। इससे पहले भी विधानसभा एक में भागवत कथा और शिव पुराण कथा का आयोजन हो चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए थे, तो वहीं अब एक बार फिर धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की ओर से आगामी नवंबर माह में शिव पुराण कथा का आयोजन कराया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला

धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला इससे पहले भी विधानसभा एक में अलग-अलग तरह के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर चुके हैं, जहां हाल ही में उनके द्वारा क्षेत्रवासियों को कराई गई अयोध्या यात्रा भी चर्चा में रही थी। इतना ही नहीं इससे पहले भी विधानसभा एक में भागवत कथा और शिव पुराण कथा का आयोजन हो चुका है, तो वहीं अब एक बार फिर 24 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली शिव पुराण कथा की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है, हाल ही में कथा से जुड़ी तैयारियों को लेकर विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से मुलाकात भी की थी।

लगातार हो रहे भव्य आयोजन

लगातार हो रहे भव्य आयोजन

विधानसभा एक में इन दिनों लगातार भव्य आयोजनों का सिलसिला जारी है, जहां भक्तिमय आयोजनों के चलते विधानसभा एक कि प्रदेश भर में अलग पहचान बन चुकी है। इससे पहले भी कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा क्षेत्रवासियों को अयोध्या की यात्रा कराई गई थी। साथ ही अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान विधानसभा में समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+