विधानसभा 2 में कांग्रेस का जनसंपर्क, महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने दिखाया दम!

इंदौर,13 जून: कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां दो नंबर विधानसभा में संजय शुक्ला का दम देखने मिला, कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे और राजू भदौरिया के साथ महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला विजय पथ पर आगे बढ़े, और जनता का आशीर्वाद लेते नजर आए. लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से दो नंबर विधानसभा में कांग्रेस के झंडे लहरा रहे थे, कार्यकर्ता उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत करते भी दिखाई दे रहे थे. दअरसल, ये नजारा उस वक्त दिखाई दिया, जब अभिनंदन नगर और हीरानगर समेत कई इलाकों में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला जनसंपर्क के लिए पहुंचे. इस दौरान संजय शुक्ला के साथ कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे और राजू भदौरिया भी नजर आ रहे थे. कांग्रेस नेताओं की की टीम ने महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता संजय शुक्ला के साथ जनसंपर्क में मौजूद रहे.

indore

विजय पथ पर आगे बढ़े संजय शुक्ला

विजय पथ पर आगे बढ़े संजय शुक्ला ने जनता से आशीर्वाद लेने के साथ ही, सुख-दुख में हरसंभव साथ निभाने का वादा भी किया. साथ ही संजय शुक्ला ने कहा कि, लोग कह रहे हैं ये बेटा क्या करेगा, इस बेटे ने 94 से लेकर अब तक कितना काम किया है, ये आप सभी ने भी देखा होगा.

बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने जनसभा को संबोधित करते हुए, बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ जनसंपर्क करते दिखाई दिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+