कौन बनेगा महापौर?: कांग्रेस की तरफ से संजय शुक्ला का नाम तय, BJP से इन नामों की चर्चा!

इंदौर, 2 जून: नगरीय निकाय चुनाव की तारीख घोषित होते ही अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां अब प्रत्याशी चयन का सिलसिला शुरू हो चुका है. इस बीच प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए नगर निगम चुनाव के लिए संजय शुक्ला को महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा पार्टी जल्द कर सकती है. वर्तमान में इंदौर विधानसभा एक से विधायक संजय शुक्ला अपनी सक्रियता और जनसेवा के लिए अलग पहचान रखते हैं, उधर बीजेपी की बात करें तो बीजेपी में महापौर प्रत्याशी के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट है, जिसमें मुख्य रूप से विधायक रमेश मेंदोला, डॉ. निशांत खरे, सुदर्शन गुप्ता और उमेश शर्मा जैसे नाम चर्चाओं में है.

indore

कांग्रेस को उम्मीद तो बीजेपी है मजबूत

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अब चुनावी माहौल बनने लगा है, जहां अबकी बार कांग्रेस को नगरीय निकाय चुनाव में जीत की उम्मीद है, तो वहीं बीजेपी हर बार की तरह इस बार भी मजबूत है. बीजेपी की मजबूती के पीछे की वजह लंबे वक्त से इंदौर नगर निगम में बीजेपी की परिषद और महापौर का होना है. इसी के साथ अबकी बार कांग्रेस अपना पूरा दम लगाती दिखाई दे रही है, जहां कांग्रेस ने बाजी मारते हुए, बीजेपी से पहले महापौर पद के लिए संजय शुक्ला के रूप में अपना प्रत्याशी लगभग तय कर लिया है.

बीजेपी में दावेदारों की लंबी लिस्ट

बीजेपी में हर बार की तरह इस बार भी महापौर प्रत्याशी के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट है, जिसमें तकरीबन दर्जन भर दावेदार नजर आ रहे हैं. इसमें मुख्य रूप से विधायक रमेश मेंदोला, डॉ. निशांत खरे, सुदर्शन गुप्ता, और उमेश शर्मा के नाम चर्चाओं में है. बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि अपने मैनेजमेंट के लिए अलग पहचान रखने वाली बीजेपी इंदौर से किसे महापौर प्रत्याशी बनाती है.

6 जुलाई को होगी वोटिंग

सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में नगर निकाय के चुनाव प्रथम चरण में होंगे, जिसमें 6 जुलाई को मतदान होगा, तो वहीं 17 जुलाई को परिणाम आएंगे. इंदौर में कुल 85 वार्ड हैं, जिनमें पार्षद के लिए मतदान होंगे, तो वहीं महापौर के लिए भी मत डाले जाएंगे. चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो गई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+